Advertisement
युवतियों को जबरन शादी के लिए मजबूर करने वाले सिरफिरे अब अजीब ही तरीका अपना रहे है। शहर में दस दिन में यह दूसरा मामला है, जब किसी सिरफिरे ने घर में घुसकर युवती को शादी के लिए मजबूर किया और बंधक बना लिया। हालांकि एक मामले में युवक ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी। जबकि दूसरे मामले में आरोपित ने युवक ने युवती को गन प्वाइंट पर जबरन शादी के लिए 12 घंटे बंधक बनाकर रखा। पुलिस ने भी उसके सामने घूटने टेक दिए थे। सवाल है ऐसी घटनाएं कब और कैसे रुकेंगी।
आरोपित रोहित ने युवती को फंसने के लिए रिपोर्टर बनकर मिला था। जहां पर उसने उसको सिनेमा के लोगों को मिलाने के बहाने उसको फंस लिया था। वह मुंबई में शादी करने को लेकर उसके बर्सोवा स्थित फ्लेट में हरकत कर चुका था। उसकी रिपोर्ट मकान मालिक ने पुलिस में कराई थी। जहां पर उसके खिलाफ कार्रवाई की गई थी।
रोहित सिंह गिरफ्तार होने के बाद उसको मिसरोद थाने में रख गया था। जहां से उससे पूछताछ हुई, उसने सोचा था कि पुलिस उसकी शादी करवा देगी, लेकिन रात के बढ़ते ही उसके खिलाफ दो हत्या की कोशिश के मामले में एक पुलिस के दरोगा पर हत्या की कोशिश , युवती को कमरे में बंधक बनाकर रखने की एफआईआर दर्ज होने की उसकी जानकारी लगी तो उसकी भूख प्यास खत्म हो गई। उसने शुक्रवार की रात खाना तक नहीं खाया। यहां तक की पुलिस का पानी पीने के लिए दिया। वह भी नहीं पिया। उसके बाद उसको एक दूसरे थाने में शिफ्ट कर दिया था। सुबह उसको मिसरोद थाने लेकर वापस पहुंचे तो पुलिस ने उसको लॉकअप में बंद नहीं किया। उसको पुलिस ने पुलिसकर्मियों के सामने हथकड़ी में चौकसी में रखा था। सुबह उसको नास्ते में पोहा खिलाया गया। आगे से बात करने वाला रोहित पुलिस हिरासत में खामोश था।
रोहित शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार को कुछ बदला नजर आया। उसके कपड़े युवती के पिता की नाइड ड्रेस पहनाई गई थी। वह आराम से एक स्थान पर ही बैठा रहा है।उसका जुलूस निकाला गया। उसके बाद उसने कुछ मीडिया कर्मियों से बात करते गंभीर हो गया था। उसने कहा कि अगर युवती उसकी फांसी की मांग कर रही है तो उसको सूली पर चढ़ा दिए जाए। वह बोला कि वह जीना नहीं चाहता है। उसको शुक्रवार हुए घटनाक्रम पर पछतावा है। वह बोला कि युवती जो चाहती है। वह होना चाहए।
फार्च्यून डिवाइन सिटी में सुरक्षा को लेकर कोई इंतजाम नहीं है। घटना के बाद दो दिन बीत चुके हैं। अभी तक सोसायटी के पदाधिकारी पुलिस को उसके सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध नहीं करवा पाई है।सोसायटी के लोगों को फुर्सत ही नही है। वह कॉलोनी की सुरक्षा को लेकर यह चेक करें कि रोहित किस रास्ते से परिसर में घुसा था।
पीड़िता की माँ ने कहा इस घटना ने मुझे अंदर तक झकझोंर कर रख दिया है। मेरी सामाजिक प्रतिष्ठा घूमिल हो गई। समाज में चारों तरफ एक ही किस्सा चल रहा है। मेरी बेटी का कोई कसूर नहीं है। अगर वह शादी को तैयार है तो हमारी रजामंदी है, लेकिन बेटी शादी नहीं करना चाहती तो जोर जबरदस्ती कर एक युवक उसको कमरे में बंद शादी जबरन करना चाहता है। ऐसा नहीं किया जा सकता है। पुलिस को उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |