Video

Advertisement


मध्य प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव छठवीं महिला की मौत
indore,  corona positive, woman dies
इंदौर/भोपाल। मध्य प्रदेश में एक और कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत हो गई है। इंदौर निवासी 64 वर्षीय इस महिला को सेप्टिसीमिया सहित अन्य बीमारियां थी और उनका इलाज चल रहा था। पिछले दिनों उनकी कोरोना की भी जांच कराई गई थी जिसमें वह पॉजिटिव पाई गई थी। मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रदेश में इस साल कोरोना संक्रमित मरीज की यह छठवीं मौत है।
 
इंदौर सीएमएओ डॉ. माधव हसानी ने बताया कि इंदौर में इस साल अब तक कोरोना पॉजिटिव चार महिलाओं की मौत हुई हैं। चारों महिलाओं को दूसरी अन्य गंभीर बीमारियां थी। एक महिला की मौत पांच जुलाई को हुई थी। उसे गंभीर बीमारियां भी थी। देवास नाका क्षेत्र में रहने वाली इस महिला की मौत घर पर ही हुई है। एक देपालपुर की महिला है। जिसे ब्लड कैंसर सहित अन्य बीमारियां थी। वह भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। सोमवार को उसकी भी मौत हो गई। सीएमएचओ ने स्पष्ट किया कि दोनों की मौत का कारण ब्लड कैंसर व अन्य गंभीर बीमारियां हैं। इसके पूर्व अप्रैल में एक महिला की मौत हुई थी। उसे किडनी सहित दूसरी बीमारियां थी।
 
इसके अलावा प्रदेश में इस साल दो अन्य कोरोना संक्रमित महिलाओं की मौत हुई है। इनमें रतलाम की 52 वर्षीय महिला की मौत 11 जून को हुई थी। उन्हें टीबी, ब्रोंकाइटिस और हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियां थीं। वहीं, खरगोन की 44 वर्षीय महिला की मौत 6 जून को हुई थी।
 
सीएमएचओ ने बताया कि इंदौर में इस साल अब तक 187 पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से 12 एक्टिव केस हैं और अधिकांश होम आइसोलेट हैं। सभी नए मरीजों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भोपाल स्थित लैब भेजे जा रहे हैं। इनकी ट्रैवल हिस्ट्री की भी जांच की जा रही है और इनके संपर्क में आए लोगों के सैंपल भी लिए जा रहे हैं।

 

 

Kolar News 9 July 2025

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.