Advertisement
शिवाजी नगर में स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के पास बस स्टाप पर खड़ी एक 45 वर्षीय महिला पर बाइक सवार दो युवकों ने चाकू से हमला कर दिया और फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। हालांकि, हमले का कारण और आरोपितों के बारे में कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस के मुताबिक कोलार रोड निवासी फूलाबाई (45) शनिवार को किसी काम से निकली थी। व्यापमं चौराहे के पास बस से उतरने के बाद वह पैदल पीसीसी कार्यालय के पास स्थित बस स्टाप पर पहुंची। दोपहर करीब एक बजे वह स्टॉप पर खड़ी थी, तभी बाइक सवार दो युवक उसके पास पहुंचे और कुछ बातचीत की। इसके बाद युवक उसे चाकू मारकर भाग निकले। चाकू महिला के हाथ में लगा है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह आरोपियों के बारे में कुछ नहीं जानती है और उनकी बाइक का नंबर भी नहीं देख पाई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी निर्भय सिंह भदौरिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सूत्रों की मानें तो महिला हमलावरों को पहचानती है, लेकिन पुलिस को इसके बारे में जानकारी नहीं दे पा रही है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |