Advertisement
अहमदाबाद । एयर इंडिया विमान दुर्घटना में मारे गए गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजयभाई रूपाणी का तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर डीएनए मिलान के बाद सोमवार को परिवार को सौंप दिया गया। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की उपस्थिति में राज्य सरकार के प्रोटोकॉल के अनुसार 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया। उनकी अंतिम यात्रा राजकोट में निकाली जाएगी और इसके बाद अंतिम संस्कार होगा।
दिवंगत विजय रूपाणी की पत्नी अंजलि रूपाणी अपने बेटे ऋषभ रूपाणी के साथ अहमदाबाद सिविल अस्पताल के शवगृह पहुंचीं। सिविल अस्पताल में श्रद्धांजलि अर्पित करने के पश्चात उनके पार्थिव शरीर को उनकी धर्मपत्नी, पुत्र और परिवारजनों को संपूर्ण सम्मान के साथ सौंपा गया। संपूर्ण प्रक्रिया राज्य के प्रोटोकॉल एवं श्रद्धा के साथ पूरी की गई। राज्य सरकार ने उनके दूरदर्शी नेतृत्व, सार्वजनिक जीवन में नैतिकता और करुणा, तथा लोकहित के कार्यों को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
डीसीपी क्राइम पार्थराज सिंह गोहिल ने कहा, "राजकोट में आज गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की अंतिम यात्रा निकलने वाली है। इसके लिए राज्य भर से सभी वीआईपी का आवागमन यहां होने वाला है। जिस मुख्य रूट से यह यात्रा निकलेगी, उसको हमने कुछ घंटों के लिए बंद कर दिया है। इसके अलावा राजकोट शहर पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर पार्किंग की भी व्यवस्था की है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |