इंदौर। इंदौर में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार को यहां कोरोना के चार नए मरीज मिले। चारों ही होम आइसोलेट हैं। चारों पुरुष हैं। इसके बाद इंदौर में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 25 हैो गई है। सभी होम आइसोलेट हैं और हालत ठीक है। इनमें से एक मरीज को कैंसर है, इसलिए उसे एडमिट किया गया है।
मध्य प्रदेश में इस साल अब तक 65 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें भी सबसे ज्यादा 48 मरीज (63%) इंदौर में हैं। इनमें से दो कोरोना पॉजिटिव महिलाओं की मौतें भी इंदौर में ही हुई हैं। इनमें एक खरगोन की है। हालांकि, अधिकारियों ने इन दोनों की मौत का कारण अन्य वजह बताई है। प्रदेश में अभी 32 से ज्यादा कोरोना के एक्टिव मरीज हैं। सभी एक्टिव मरीजों में हल्के लक्ष्ण हैं और स्थिति सामान्य है।
अधिकारियों का कहना है कि घबराने जैसी स्थिति नहीं है। जबकि हकीकत यह है कि इंदौर में सरकारी अस्पतालों मे RT-PCR परीक्षण सुविधा नहीं हैं। ऐसे में मरीजों को जांच के लिए प्राइवेट लैब और अस्पतालों में जांच करानी पड़ रही है।