Video

Advertisement


इंदौर में मिले कोरोना के दो नए मामले
indore, Two new cases ,corona
इंदौर । मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में भी कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। यहां गुरुवार को कोरोना के दो नए मरीज मिले हैं। इनमें से एक मरीज कोलकाता से लौटा है। यहां तबीयत बिगड़ने के बाद जांच करवाई तो पॉजिटिव पाए है। एक दिन पहले यानी बुधवार को भी इंदौर में चार नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए थे। अब दो नए मामलों को मिलाकर शहर में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। वायरस के वैरियंट का पता करने के लिए सभी मरीजों के सैंपल भोपाल भेजे गए हैं।


इंदौर के मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. बीएस सैत्या ने बताया कि पिछले 24 घंटें में शहर के अलग-अलग इलाकों में कोरोना के छह नए मरीज मिले हैं। इनमें दो मरीज गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें 48 वर्षीय और 79 वर्षीय पुरूष शामिल हैं। इनमें से 48 वर्षीय कोलकाता से लौटा है। वहीं 79 वर्षीय शादी में शामिल होने के बाद से बीमार है। दोनों कोरोना पॉजिटिव को होम आइसोलेशन में चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। सीएमएचओ ने बताया कि जिन कोरोना मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री मिल रही है, उनसे संपर्क में आने वाले लोगों की भी जांच की जा रही है।


डॉ. सैत्या ने बताया कि पिछले छह दिनों में इंदौर में कोरोना के 13 नए मरीज मिल चुके हैं। इनमें से चार मरीजों की बुधवार को मिले थे। चार मरीजों में 43 वर्षीय एक महिला शामिल है, जो यूनाइटेड किंगडम से लौटी है। दूसरी संक्रमित 30 वर्षीय महिला केरल से और कोरोना पाजिटिव 50 वर्षीय पुरुष मुंबई से यात्रा करके लौटा है। वहीं 54 वर्षीय महिला इंदौर में ही थी। इनमें से केरल से आई महिला के पति शुक्रवार को पॉजिटिव आए थे। पति के संपर्क में आने पर उनका भी सैंपल लिया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि, राहत की बात यह है कि सभी की हालत सामान्य है और किसी को अस्पताल में भर्ती कराने की आवश्यकता नहीं पड़ी है।

 

 

Kolar News 30 May 2025

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.