Advertisement
बागसेवनिया थाना पुलिस द्वारा सेक्स रैकेट के खुलासे में महिला दलाल को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं पुलिस को ऐसे दो युवकों की तलाश है जो थानों में जाकर जोड़तोड़ का काम करते थे। स्थानीय युवक सेक्स रैकेट संचालित करने के लिए टूल्स का काम करते हैं। वाट्सएप पर फोटो दिखाकर कॉलगर्ल को मुंबई से बुलाकर ग्राहक के हवाले किया जाता था। अशोका गार्डन निवासी महिला दलाल ने मुंबई से कॉलगर्ल को अपने घर में पांच दिन से रखा था। वह दो हजार रुपए में ग्राहकों के पास उसे भेजती थी। सेक्स रैकेट के इस धंधे में पुलिस ने दो ग्राहक युवक, कॉलगर्ल और महिला दलाल को सोमवार को गिरफ्तार किया था।
मंगलवार को पुलिस ने महिला दलाल को जिला अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। टीआई ललित सिंह डांगुर ने बताया कि रिमांड के दौरान महिला से उसके सम्पर्क में आए लोगों की जानकारी ली जाएगी। साथ ही यह भी पूछा जाएगा कि वह इस धंधे को कब से है और इसमें कौन-कौन शामिल है।
एसडीओपी विजय पुंज का कहना है कि शुरूआती जांच में दो और युवक मनोज और विक्रम ने नाम सामने आए हैं। दोनों युवक इस अवैध धंधे को संचालित करने के लिए टूल्स का काम करते हैं। वे थानों में जोड़तोड़ के साथ बाहरी रूप से मदद करते हैं। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |