Advertisement
भोज मुक्त विश्वविद्यालय में एक महिला कर्मचारी के साथ अश्लील फब्तियां कर छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। छेड़खानी का आरोप विश्वविद्यायल के एक सीनियर क्लर्क पर लगाया गया है। इस संबंध में पीड़िता तीन महीने से विवि प्रबंधन के चक्कर लगा रही थी, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। उल्टा प्रबंधन ने क्लर्क को क्लीनचिट देकर उसे बचाने की कोशिश की थी। लेकिन महिला आयोग के संज्ञान लेने पर चूना भट्टी थाना पुलिस को एफआईआर दर्ज करनी पड़ी।
जानकारी के मुताबिक गोविंदपुरा में रहने वाली 52 वर्षीय महिला भोज मुक्त विश्व विद्यालय में कर्मचारी हैं। चार अक्टूबर 2017 को वह लाइब्रेरी में काम कर रहीं थी। तभी विश्व विद्यायल के सीनियर क्लर्क सनद कुमार पांडे ने उन्हें देखकर अश्लील फब्तियां कसी। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने अश्लील बातें करना शुरू कर दी। महिला ने पुलिस को बताया कि घटना के संबंध में उसने विवि प्रशासन से भी शिकायत की थी। इसके बाद एक कमेटी से मामले की जांच कराई थी लेकिन कमेटी ने सनद कुमार को क्लीनचिट दे दी थी। सात दिसंबर 2017 को पीड़िता ने महिला आयोग में गुहार लगाई थी। आयोग ने पुलिस को मामले की जांच कर केस दर्ज करने के निर्देश दिए थे। चूनाभट्टी थाना प्रभारी (एसआई) अवधेश सिंह भदौरिया ने बताया कि मामले की जांच और पीड़िता के बयान के बाद शनिवार को आरोपी सनद कुमार पांडे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी की कोशिश कर रहे हैं।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |