Video

Advertisement


उप्र के संभल में मजदूरों के साथ विवादित शाही जामा मस्जिद पहुंची एएसआई की टीम
sambal, ASI team,  Shahi Jama Masjid
मुरादाबाद । उत्तर प्रदेश के संभल जिले में विवादित शाही जामा मस्जिद की रंगाई-पुताई के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की टीम शुक्रवार दोपहर को मजदूरों के साथ पहुंची। सबसे पहले मस्जिद की लंबाई-चौड़ाई की नपाई की गयी। इसके बाद रंगाई-पुताई का कार्य रविवार से शुरू होने की उम्मीद है।

 

मस्जिद के सदर जफर अली एडवोकेट ने बताया कि इलाहाबाद हाई कोर्ट के निर्देश पर सात दिन के अंदर मस्जिद की रंगाई-पुताई का कार्य पूरा करना है। शनिवार को पूर्वाह्न लगभग 11:30 बजे एएसआई के दो अधिकारी मजदूरों के साथ निरीक्षण के लिए मस्जिद पहुंचे। फिलहाल मस्जिद की लंबाई-चौड़ाई की नपाई की गयी है। एएसआई के अधिकारियों का कहना है कि उनके वरिष्ठ अधिकारी भी आ रहे हैं। जैसे ही वे पहुंचेंगे, पुताई का काम भी शुरू हो जाएगा।

 

जफर अली एडवोकेट ने यह भी स्पष्ट किया कि रंगाई-पुताई में मस्जिद का स्वरूप परिवर्तित नहीं होगा। मस्जिद की रंगाई-पुताई के लिए पहले की तरह हरे, सुनहरे और सफेद रंग का प्रयोग किया जाएगा। इसकी जानकारी एएसआई के अधिकारियों को भी दी गयी है।

 

उल्लेखनीय है कि हाई कोर्ट ने 12 मार्च को सुनवाई के दौरान मस्जिद के बाहरी दीवारों की रंगाई-पुताई का आदेश दिया था। संभल शाही जामा मस्जिद-हरिहर मंदिर विवाद के बीच आए कोर्ट के आदेश के बाद एएसआई की टीम पहुंची है।
Kolar News 15 March 2025

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.