Advertisement
भोपाल । राजधानी भाेपाल के शाहपुरा इलाके में तालाब में सैकड़ाे मछलियां मर गई है। शनिवार सुबह जब लाेग मार्निंग वाक पर निकले ताे तालाब किनारे मरी हुई मछलियाें काे देखा। लाेगाें ने निगम अफसराें काे सूचना दी। जिसके बाद माैके पर पहुंची निगम की टीम ने मरी मछलियाें काे हटाया। विशेषज्ञ मछलियाें के मरने का कारण ऑक्सीजन की कमी बता रहे है।
जानकारी के अनुसार शाहपुरा तालाब में सैकड़ों मछलियां मर गईं और किनारे पर आकर जमा हाे गई थी। शाहपुरा तालाब किनारे बड़ी संख्या में लोग मॉर्निंग वॉक करने जाते हैं। इसी दौरान उन्हें मछलियां मरी हुई मिली। इस मामले पर एक्सपर्ट राशिद नूर ने बताया कि शाहपुरा तालाब में आसपास के रहवासी क्षेत्र के कई नाले मिल रहे हैं। इस वजह से ऑक्सीजन का लेवल कम हो गया है। मछलियों के मरने की एक बड़ी वजह यह भी है। नगर निगम नालों को रोकने और पानी को साफ रखने के अच्छे उपाय करें। बता दें कि इस तालाब में तिलापिया किस्म की मछली की ब्रीडिंग होती है। ये मछली तेजी से ग्रोथ करती है। इसलिए इस किस्म की मछली का यहां पर पालन किया जा रहा है। एक्सपर्ट राशिद नूर ने बताया कि तालाब की इस मछली की बिक्री पर भी प्रशासन को रोक लगाना चाहिए।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |