Advertisement
उज्जैन । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार सुबह उज्जैन स्थित भगवान अंगारेश्वर महादेव का सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने भगवान श्री अंगारेश्वर का दुग्धाभिषेक व जलाभिषेक भी किया।
पूजन, जलाभिषेक कर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 84 महादेव में से एक, यह मंदिर अत्यंत प्राचीन है। पूजन, पुजारी मनीष उपाध्याय, रोहित गुरु ने संपन्न कराया। पूजन उपरांत मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गौ सेवा की। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि रवि सोलंकी, बहादुर सिंह बोरमुंडला, अभय यादव आदि उपस्थित रहे।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |