Advertisement
भोपाल में मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हाई स्कूल और हायर सेकंडरी परीक्षा का टाइम टेबल घोषित कर दिया है। इसके तहत 12वीं की परीक्षा एक मार्च से और दसवीं की परीक्षा 5 पांच से शुरू होंगी। परीक्षा का समय सुबह 9 से 12 बजे तक रहेगा। परीक्षा की तैयारी के लिए छात्रों को पर्याप्त समय भी दिया गया है। दसवीं की परीक्षा 31 मार्च को और 12वीं की परीक्षा 3 अप्रैल को समाप्त होगी।
पहला पेपर सामान्य भाषा का : दसवीं का पहला पेपर 5 मार्च को सामान्य भाषा का रहेगा। इसके बाद 9 मार्च को गणित का पेपर होगा। इस तरह से गणित की तैयारी के लिए छात्रों को काफी समय दिया गया है। 13 मार्च को सामाजिक विज्ञान और 16 मार्च को विज्ञान का पेपर होगा। 12वीं का विशिष्ट भाषा हिंदी का पहला पेपर: हायर सेकंडरी में विशिष्ट भाषा हिंदी का पहला पेपर 1 मार्च को होगा। इसमें भी विभिन्न् प्रश्नपत्रों के बीच तैयारी के लिए पर्याप्त गेप दिया गया है।
दिव्यांग परीक्षार्थियों का भी टाइम टेबल घोषित: मंडल ने दसवीं और 12वीं में पढ़ने वाले दिव्यांग छात्रों का भी टाइम टेबल घोषित कर दिया है। इसके तहत 10वीं की दृष्टीहीन, मूक-बधिर विद्यार्थियों की परीक्षा 5 मार्च से 7 अप्रैल तक चलेगी। हायर सेकंडरी की परीक्षा 1 मार्च से 21 अप्रैल तक संचालित होगी।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |