Video

Advertisement


एमपी बोर्ड परीक्षाओं का बदला पैटर्न
bhopal, Changed pattern ,MP board exams
भाेपाल । मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा में डेढ़ माह का समय शेष है। एमपी बोर्ड परीक्षा ने पैटर्न बदल दिया है। अब 10वीं के प्रत्येक विषय का पेपर 75 अंक और 12वीं के विषयों का 80 अंक का पेपर होगा। माशिमं ने प्रश्नों का पैटर्न वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। इसमें अंक योजना के साथ-साथ हर प्रश्न के पैटर्न की जानकारी दी गई है।
 
 

इसमें 10वीं के प्रत्येक विषय का पेपर 75 अंक और आंतरिक मूल्यांकन 25 अंक का होगा। वहीं, 12वीं का नॉन प्रैक्टिकल विषयों का 80 अंक और आंतरिक मूल्यांकन 20 अंक का होगा। वहीं, प्रायोगिक विषयों का पेपर 70 अंक का होगा और 30 अंक का प्रैक्टिकल होग। माशिमं ने एक सूचना पत्र जारी कि है। जिसमें लिखा है “हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी परीक्षा वर्ष 2024-25 के लिए परीक्षा पैटर्न के आधार पर प्रश्न पत्रों के पैटर्न की जानकारी के लिए मुख्य विषयों के अभ्यास के लिए सैंपल पेपर मंडल की वेबसाइट पर अवपलोड किए गए हैं।” इसमें अंक योजना के साथ-साथ हर प्रश्न के पैटर्न की जानकारी दी गई है।

 

दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों के बदले होंगे 2 अंकों के प्रश्न
10वीं-12वीं दोनों कक्षाओं के दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों के बदले 2 अंकों की लघु उत्तरीय प्रश्नों की संख्या अधिक होगी। वस्तुनिष्ट प्रश्न 30 अंक के होंगे।
10वीं व 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाएं 16 जनवरी से आयोजित होंगी।
प्री-बोर्ड एग्जाम के दिन भी कक्षाएं लगाकर सवाल हल कराए जाएंगे। राजधानी के कई स्कूलों में रविवार और त्योहार के दिन भी एक्सट्रा क्लास लगाईं जा रही हैं।
सीएम राइज स्कूलों में कमजोर विद्यार्थियों को चयनित कर उनकी जिम्मेदारी शिक्षकों को अलग से दी गई है।
सभी स्कूलों में वार्डन शिक्षक को पांच विद्यार्थियों की जिम्मेदारी दी गई है। दोनों कक्षाओं में कमजोर विद्यार्थियों को चयनित किया गया है, उनकी विशेष तैयारी कराई जा रही है।

 

Kolar News 7 January 2025

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.