Advertisement
शाहपुरा इलाके में एक बुटिक पर काम करने वाली महिला के साथ ज्यादती कर अगवा करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने अपने भानजे के साथ मिलकर उसे अगवा कर लखनऊ भेज दिया था। जहां से उसे दुबई में बेचने की तैयारी थी। इससे पहले ही पुलिस ने महिला को बरामद कर लिया और दोनों आरोपी भी गिरफ्त में आ गए। आरोपी और पीड़िता दोनों रोहित नगर स्थित एक बुटिक में साथ में काम करते थे।
जांच अधिकारी महेश श्रीवास्तव ने बताया पति के 3 साल से बीमार होने के कारण परिवार चलाने के लिए 32 वर्षीय कमला (परिवर्तित नाम) एक बुटिक पर काम करती है। 19 सितंबर को महिला घर से बुटिक के लिए निकली लेकिन वहां नहीं पहुंची। देवर ने थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस को जांच में महिला की फोन कॉल डिटेल से एक नंबर मिला, जो किसी शमशेर खान का था। लोकेशन के आधार पर पुलिस ने उसे ऐशबाग के दिलकुशा से पकड़ लिया। उससे पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसने महिला को अगवा कर अपने भानजे के साथ पुष्पक एक्सप्रेस से लखनऊ के लिए रवाना किया है। वह एक साल पहले लखनऊ से काम करने के लिए भोपाल आया था।
आरोपियों ने महिला को लखनऊ के बाहर केंट में बंधक बनाकर रखा था। जहां उसका मोबाइल को तोड़ दिया। साथ ही उससे मारपीट भी की। लखनऊ में महिला ने किसी तरह आरोपियों के कब्जे से छूटकर एक मोबाइल से अपने भाई को फोन पर जानकारी दी। इसके बाद पुलिस की एक टीम लखनऊ पहुंची और महिला को भोपाल लेकर आई।
आरोपियों ने महिला के अपहरण की योजना पहले से बना रखी थी। मुख्य आरोपी ने 6 महीने पहले महिला के साथ ज्यादती की थी। उसके बाद से वह उसको डरा धमका कर ज्यादती कर रहा था। आरोपियों ने बताया घटना वाले दिन शमशेर महिला को जबरन बाइक पर बैठाकर रेलवे स्टेशन ले गया। जहां पहले से पुष्पक एक्सप्रेस में दो लोगों की सीट रिजर्व थी। महिला को लेकर अलीम मोहम्मद लखनऊ ले गया। महिला की शिकायत पर आरोपी शमशेर और अलीम मोहम्मद के खिलाफ अपहरण और ज्यादती समेत अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
महिला को दुबई में बेचने की तैयारी थी। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि मुख्य आरोपी शमशेर का भानजा अलीम मोहम्मद पहले दुबई जाता रहा है। वह लखनऊ से एक बार दुबई जाने वाला था। वह महिला को भी साथ ले जाने की तैयारी में था। पुलिस अब आरोपियों के लखनऊ से भोपाल आने और पहले कितनी महिलाओं के साथ ऐसा किया है इसकी पड़ताल कर रही है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |