Advertisement
ग्रेटर नोएडा । नोएडा में किसान आंदोलन का नेतृत्व करने वाले किसान नेता सुखबीर खलीफा शुक्रवार को लुक्सर जेल से रिहा हो गए हैं। जेल से बाहर आने पर किसानों ने उनका स्वागत किया। जेल से बाहर आने पर वह फिर आक्रमक नजर आए। उन्होंने एलान किया कि किसान फिर से धरने पर बैठेंगे और मांगे न माने जाने तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा।
दरअसल, किसान आंदोलन का नेतृत्व करने वाले सुखबीर खलीफा काे 25 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था। तभी से वह अन्य किसानों के साथ जेल में थे। शुक्रवार काे जेल से रिहा हुए किसान नेता सुखबीर खलीफा ने फिर से धरने पर बैठने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि अगर समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो एक बार फिर आंदोलन किया जाएगा। इसके लिए किसान रणनीति बना रहे हैं। उन्होंने सहयोग करने पर नोएडा के किसानों और वकीलों को आभार व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है कि संयुक्त किसान मोर्चा ने 10 प्रतिशत आबादी भूखंड, बढ़ा हुआ 64.7 प्रतिशत मुआवजा और नए भूमि अधिग्रहण कानून को लागू करने की मांग को लेकर 25 नवंबर से महापंचायत शुरू की थी। हजारों को संख्या में किसानों ने पहले ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण कार्यालय के बाहर दो दिन तक डेरा डालकर विरोध जताया। इसके बाद किसानाें ने यमुना विकास प्राधिकरण कार्यालय के बाहर डेरा डालने गए थे।
इसी बीच शासन-प्रशासन से वार्ता विफल होने के बाद 2 दिसंबर को संयुक्त किसान मोर्चा में शामिल 10 संगठनों ने अपनी 4 प्रमुख मांगों को लेकर दिल्ली कूच का एलान किया था। अधिकारियों के आश्वासन के बाद किसानों ने 7 दिन का समय दिया और आंदोलन को नोएडा के दलित प्रेरणास्थल पर शिफ्ट कर दिया, लेकिन इसके बाद पुलिस ने दलित प्रेरणास्थल आने वाले किसानों को रोक दिया और ज़ीरो प्वाइंट से आठ किसान नेताओं समेत 1 23 किसानों को गिरफ्तार किया गया था तभी से वे लुकसर जेल में थे।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |