Video

Advertisement


वर्ल्‍ड मेडिटेशन डे पर शनिवार को सूर्य होंगे उत्तरायण
bhopal,  World Meditation Day,   Sun move north
भोपाल । वर्ल्‍ड मेडिटेशन डे के अवसर पर शनिवार, 21 दिसंबर को सूर्य अपनी छह माह की दक्षिण यात्रा का समापन करने जा रहा है। इसके बाद इसकी यात्रा उत्‍तर की ओर आरंभ होगी। यानी, सूर्य इस दिन उत्तरायण हो जाएंगे। इस दौरान दिन इस साल का सबसे छोटा (कम अवधि का) और रात की अवधि सबसे लम्बी होगी।
 
नेशनल अवार्ड प्राप्‍त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने शुक्रवार को विंटर सोलिस्‍टस की इस खगोलीय घटना की जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार, 21 दिसंबर को सूर्य किरणें भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजकर 50 मिनिट पर मकर रेखा पर लबंवत होने जा रही हैं। इसके बाद सूर्य की कर्क रेखा की ओर उत्‍तरायण यात्रा आरंभ होगी। उत्‍तरायण यात्रा आरंभ होने की तारीख को देखते हुए भारत के सहप्रायोजन में संयुक्‍त राष्‍ट्रसंघ ने 21 दिसम्‍बर को विश्‍वध्‍यान दिवस यानी वर्ल्‍ड मेडिटेशन डे घोषित किया है। उन्होंने बताया कि इस खगोलीय घटना के कारण उत्तरी गोलार्द्ध के शहरों में शनिवार को दिन सबसे छोटा और रात सबसे लंबी होगी।
 
सारिका ने बताया कि विगत छह माह से उत्तरी गोलार्द्ध में अब तक सूर्य दक्षिण दिशा में जाता महसूस हो रहा था, लेकिन अब यह उत्‍तर की ओर जाना आरंभ करेगा। वैज्ञानिक दृष्टि से देखें तो शनिवार को दोपहर 2 बजकर 50 मिनिट के बाद सूर्य का उत्तरायण आरंभ हो जाएगा। उन्होंने बताया कि विंटर सोलस्टिस की यह खगोलीय घटना 20, 21 ,22 या 23 दिसम्बर को हो सकती है, लेकिन 20 या 23 दिसम्बर को यह कम ही होती है।
 
सारिका के अनुसार 21 दिसंबर को सूर्योदय और सूर्यास्त का समय एवं दिन की अवधि-
 
नगर - सूर्यादय - सूर्यास्‍त - दिन की अवधि
 
रायसेन - 06:56 बजे - शाम 5:38 बजे - 10 घंटे 42 मिनट 03 सेकंड
 
भोपाल - 06:57 बजे - शाम 5:39 बजे - 10 घंटे 42 मिनट 21 सेकंड
 
उज्‍जैन - 07:03 बजे - शाम 5:46 बजे - 10 घंटे 42 मिनट 40 सेकंड
 
नर्मदापुरम - 06:55 बजे - शाम 5:39 बजे - 10 घंटे 44 मिनट 25 सेकंड
 
हरदा - 06:56 बजे - शाम 5:42 बजे - 10 घंटे 46 मिनट 06 सेकंड
 
बैतूल - 06:52 बजे - शाम 5:40 बजे - 10 घंटे 47 मिनट 49 सेकंड
 
खरगोन - 07:01 बजे - शाम 5:41 बजे - 10 घंटे 49 मिनट 33 सेकंड
 
इंदौर - 07:02 बजे - शाम 5:46 बजे - 10 घंटे 44 मिनट 33 सेकंड
 
छिंदवाडा - 06:48 बजे - शाम 5:36 बजे - 10 घंटे 47 मिनट 14 सेकंड
 
जयपुर - 07:11 बजे - शाम 5:38 बजे - 10 घंटे 26 मिनट 52 सेकंड
 
जोधपुर - 07:21 बजे - शाम 5:50 बजे - 10 घंटे 29 मिनट 32 सेकंड
 
पटना - 06:31 बजे - शाम 5:03 बजे - 10 घंटे 32 मिनट 30 सेकंड
 
अंबिकापुर - 06:33 बजे - शाम 5:16 बजे - 10 घंटे 42 मिनट 55 सेकंड
 
नई दिल्‍ली - 07:09 बजे - शाम 5:28 बजे - 10 घंटे 19 मिनट 17 सेकंड
 
मुम्‍बई - 07:07 बजे - शाम 6:06 बजे - 10 घंटे 59 मिनट 29 सेकंड
 
Kolar News 20 December 2024

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.