Video

Advertisement


मप्र में तेज सर्दी से थोड़ी राहत 3-4 दिन बाद बढ़ेगी ठंड
bhopal, Some relief , severe cold
भोपाल । मध्य प्रदेश में हवाओं का रुख बदलने के कारण न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने लगी है। इससे कड़ाके की ठंड से लोगों को काफी राहत मिली है। हालांकि गुरुवार को शहडोल एवं सिवनी में शीतलहर का प्रभाव रहा। पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा है। मैदानी क्षेत्रों में सबसे कम 4.5 डिग्री सेल्सियस तापमान मंडला में रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में अगले 3-4 दिन तक रात का तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ेगा। जबकि ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग में कोहरा रहेगा। इसके बाद कड़ाके की ठंड का दौर फिर आएगा।

बता दें कि इस सप्ताह पूरे प्रदेश में तेज सर्दी से थोड़ी राहत मिली है। कई शहरों के पारे ने उछाल आया है। इंदौर, धार, गुना, नर्मदापुरम, खंडवा, खरगोन, नरसिंहपुर, सागर, सिवनी जैसे शहरों में तो पारा 10-11 डिग्री तक पहुंच गया है। दिसंबर के पहले पखवाड़े में यहां तेज सर्दी पड़ी थी। दूसरी ओर, पचमढ़ी, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, मंडला, उमरिया, छतरपुर, टीकमगढ़, राजगढ़ में पारा 6-7 डिग्री के नीचे ही चल रहा है।

मौसम वैज्ञानिक वीएस यादव ने बताया कि पिछले सप्ताह पूरे प्रदेश में शीतलहर और कोल्ड डे यानी, ठंडे दिन की कंडीशन रही, जो दो-तीन दिन से खत्म हो गई है। इस कारण अगले 3-4 दिन तक रात के तापमान में बढ़ोतरी रहेगी। जिससे ठंड का असर कम रहेगा। उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव है। इसके गुजरने के बाद बर्फबारी होगी। जिससे उत्तरी हवाएं फिर से चलने लगेंगी। इसके बाद प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर फिर से आएगा।

आज (शुक्रवार) को ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में कोहरे का असर रहेगा। दिन में धूप भी खिली रह सकती है। प्रदेश का इकलौता हिल स्टेशन पचमढ़ी अभी सबसे ठंडा है। यहां बुधवार-गुरुवार की रात में तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहडोल के कल्याणपुर में 3.7 डिग्री, मंडला में 4.5 डिग्री, उमरिया में 5.3 डिग्री, उमरिया में 5.3 डिग्री, नौगांव में 5.4 डिग्री, राजगढ़ में 5.6 डिग्री और टीकमगढ़ में 6.7 डिग्री रहा। रीवा, रायसेन, मलाजखंड, छिंदवाड़ा में 8 डिग्री के नीचे रहा। बड़े शहरों में जबलपुर सबसे ठंडा है। यहां तापमान 5.2 डिग्री रहा। भोपाल-ग्वालियर में 6.4 डिग्री, उज्जैन में 9.8 डिग्री और इंदौर में 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

 

Kolar News 20 December 2024

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.