Advertisement
कोलार थाना क्षेत्र के सर्वजन कॉलोनी में रविवार सुबह घूमने निकले लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि निर्माणधीन मकान में एक महिला शराब के नशे में धुत अर्द्धनग्न हालत में पड़ी है। पुलिस ने पहुंचकर पूछा तो पता चला कि वह अपने दोस्त के साथ आई है। जहां दोनों ने रात में शराब पी। उसके बाद क्या हुआ, महिला को कुछ पता नहीं। महिला को उसके घर सकुशल पहुंचा दिया गया है।
हबीबगंज सीएसपी भूपेंद्र सिंह के मुताबिक महिला ने शराब काफी पी रखी थी। महिला पुलिस कर्मियों की मदद से उसे थाने भिजवाया गया। महिला ने पुलिस को बताया कि वह आनंद नगर की रहने वाली है। रात में अपने दोस्त के साथ कार से निकली थी। दोनों ने रात में शराब पी थी। उसके बाद दोनों कोलार में एक निर्माणधीन मकान में रुके। उसके बाद क्या हुआ कुछ पता नहीं। पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाया है। महिला एक निजी कंपनी में काम करती है। उसको देर रात पार्र्टियों में घूमने जाने का शौक है।
महिला को लेकर पुलिस कर्मी जब कोलार थाने ला रहे थे तब पुलिस कर्मियों से कह रही थी वह मर्जी से अपने दोस्त के साथ आई थी। वह बोली मैं ठीक हूं। यह सुनकर पुलिस ने उसको घर सकुशल भिजवाया। महिला ने पुलिस से कहा कि उसके तीन बच्चे हैं। इसके बारे में उसके पति को जानकारी न दी जाए।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |