Video

Advertisement


प्रदेश के कई शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे
bhopal, Severe cold wave, Madhya Pradesh
भोपाल । मध्य प्रदेश में बर्फीली हवाओं के चलते सोमवार रात से कड़ाके की ठंड पड़ने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसकी वजह से कई जिलों के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। भोपाल, इंदौर-ग्वालियर समेत प्रदेश के कई शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। पचमढ़ी में पारा सबसे कम है। अगले 24 घंटे में तापमान और भी लुढ़केगा। वहीं, 11 दिसंबर से प्रदेश में कोल्ड वेव यानी, सर्द हवाएं भी चलने लगेगी। सोमवार को भोपाल, इंदौर समेत कई शहरों में दिन के पारे में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार, 11, 12 और 13 दिसंबर को धार, गुना-अशोकनगर में कोल्ड वेव चलेगी। आम तौर पर दिसंबर के आखिरी सप्ताह में कोल्ड वेव चलती है, लेकिन जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में बर्फ गिरने से सर्दी बढ़ी है। मौसम विभाग ने बताया कि जेट स्ट्रीम हवाएं 12.6 किमी ऊंचाई पर 277 किमी प्रतिघंटा के हिसाब से चल रही है। इससे मध्‍य प्रदेश में भी ठिठुरन है। आने वाले दिनों में हवा की ऊंचाई कम हो जाएगी। जिससे पूरे प्रदेश में सर्दी का असर बढ़ जाएगा। अगले 48 घंटे के दौरान दिन-रात के तापमान में गिरावट हो सकती है। खासकर रात में पारा 2-3 डिग्री तक लुढ़क सकता है। इससे कई शहरों में टेम्प्रेचर 10 डिग्री के नीचे पहुंच जाएगा।

सोमवार - मंगलवार की रात में प्रदेश के सभी शहरों में तापमान में गिरावट हुई। सबसे ठंडा पचमढ़ी रहा। यहां 5.5 डिग्री की गिरावट के बाद तापमान 3.5 डिग्री पर आ गया। भोपाल में 4.5 डिग्री की गिरावट हुई और तापमान 7.8 डिग्री दर्ज किया गया। इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर में भी खासी गिरावट हुई है। रात में इंदौर में 8.7 डिग्री, ग्वालियर में 8.5 डिग्री, उज्जैन में 10 डिग्री और जबलपुर में 7 डिग्री तापमान रहा। इसी तरह रायसेन, राजगढ़, नौगांव, उमरिया ऐसे शहर रहे, जहां पारा 7 डिग्री से नीचे रहा।

प्रदेश में दिन के तापमान में भी खासी गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को भोपाल में दिन में 4.4 डिग्री की गिरावट के बाद पारा 23.4 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा। इंदौर में भी 4.6 डिग्री पारा नीचे चला गया। इससे यह 22.9 डिग्री दर्ज किया गया। ग्वालियर में 24.8 डिग्री, उज्जैन में 24.5 डिग्री और जबलपुर में 26.4 डिग्री रहा। वहीं, बैतूल में 23.5 डिग्री, गुना में 24.7 डिग्री, पचमढ़ी में 20.8 डिग्री, रायसेन में 23.2 डिग्री, रतलाम में 25.5 डिग्री, शिवपुरी में 24.2 डिग्री, नौगांव में 25.2 डिग्री, रीवा में 26.2 डिग्री, सागर में 26.4 डिग्री, सतना में 26.7 डिग्री, सिवनी में 26 डिग्री, सीधी में 24.6 डिग्री, टीकमगढ़ में 26 डिग्री, उमरिया में 26.3 डिग्री और मजालखंड में पारा 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Kolar News 10 December 2024

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.