Advertisement
जानकारी के अनुसार ग्वालियर में झांसी रोड पर विक्की फैक्ट्री इलाके में गत्ता-प्लास्टिक फैक्ट्री में रविवार रात भीषण आग लग गई। रात 11 बजे फैक्ट्री से लपटें उठती देख चौकीदार और आसपास रहने वालों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। तब तक पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची आग का दायरा बढ़ चुका था। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की तीन दर्जन गाड़ियां लगाई गईं। इसके अलावा 5 फोम स्प्रिंकलर गाड़ियों को भी लगाया गया। गत्ता, प्लास्टिक के अलावा फैक्ट्री में केमिकल होने की वजह से आग तेजी से फैल रही थी। कड़ी मशक्कत के बाद देर रात करीब 3.30 बजे आग पर काबू पाया जा सका। आग की वजह से फैक्ट्री पूरी तरह से जलाकर खाक हो गई। दो मंजिला इस फैक्ट्री में प्लास्टिक का सामान तैयार करने के लिए कच्चा माल तैयार किया जाता था। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में भारी मात्रा में प्लास्टिक का दाना और केमिकल मौजूद था। इसकी वजह से फैक्ट्री की आग पर काबू पाना बेहद मुश्किल हो गया। यह फैक्ट्री शहर के बड़े कारोबारी पप्पू गुप्ता की बताई जा रही है। वे भी मौके पर पहुंचे थे। इसके अलावा आसपास जिन लोगों की फैक्ट्रियां हैं, वे भी आग लगने की खबर पाते ही आ गए।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |