Video

Advertisement


हमारी एकता ही हमारा सबसे बड़ा हथियार है : हेमंत सोरेन
ranchi, Our unity ,Hemant Soren
रांची । झारखंड के कार्यवाहक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि आज का दिन ऐतिहासिक होगा। एक ऐसा दिन जो हमारे सामूहिक संघर्ष, प्रेम-भाईचारे की भावना और न्याय के प्रति हम झारखंडियों के प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगा।
 
हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर गुरुवार को पोस्ट पर लिखा है कि झारखंड की महान धरा ने हमेशा से विरोध और संघर्ष को जन्म दिया है और झामुमो भगवान बिरसा, भगवान सिदो-कान्हू, अमर शहीद तेलंगा खड़िया, फूलो- झानो, पोटो हो, शेख भिखारी समेत अनगिनत वीरों के संघर्षों से भरी उसी विरासत को समेटे हर दिन आगे बढ़ रहा है।
 
हेमंत सोरेन ने लिखा है कि आज का यह दिन राजनीतिक जीत के बारे में नहीं है, आज का यह दिन हमारी सामाजिक न्याय के प्रति संघर्ष, सामाजिक एकता को प्रखर करने की हर रोज़ लड़ी जानी वाली लड़ाई को दोहराने का दिन है। आज का यह दिन यह भी बताता है कि लोकतंत्र पर बढ़ते दबाव के बीच झारखंड की महान जनता एक साथ खड़ी है। आज हर गांव, हर शहर में एक आवाज़ गूंज रहा है–अधिकार, समानता, एकता मतलब झारखंडियत की आवाज इसमें कोई संदेह न रखें। हमारी एकता ही हमारा सबसे बड़ा हथियार है।
 
हेमंत सोरेन ने आगे लिखा है कि हमें न विभाजित किया जा सकता है, न ही शांत किया जा सकता है। जब-जब वे हमें पीछे धकेलते हैं, हम आगे बढ़ते हैं। जब-जब वे हमें शांत करना चाहते हैं, हमारी हूल, उलगुलान, क्रांति की आवाज़ और प्रखर होती जाती है क्याेंकि हम झारखंडी हैं, और झारखंडी झुकते नहीं है। आज जब सामाजिक संरचना में गहरी दरारें पैदा हो रही हैं, तब हमें अपने पूर्वजों की उस एकता और हर झारखंडी को साथ ले कर चलने के संकल्प को पुनः दोहराना होगा। अपने अबुआ सरकार के लिए हर एक झारखंडी को बधाई। हमारी लड़ाई अटल है, अविराम है। संघर्ष जारी है और आख़िरी सांस तक रहेगा।

 

Kolar News 28 November 2024

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.