Advertisement
भोपाल से सटे समरधा के जंगल में फिर बाघिन टी- 123 के साथ युवा बाघ टी- 121 का मूवमेंट देखा गया है। मंगलवार तड़के दोनों बुल मदर फार्म, सेत करार गुफा और ऑवला वृक्षारोपण के आसपास के जंगलों में देखे गए हैं उसके बाद से वन विभाग की पेट्रोलिंग और क्रेक टीम अलर्ट है। पूर्व में दोनों साथ में देखे गए थे उसके बाद दोनों ने साथ शिकार किया था।
पिछले एक महीने से लगातार बाघिन मेंडोरा और बुल मदर फार्म से सटे जंगल में देखी जा रही हैं। 15 दिन पहले बाघ भी संस्कार वैली स्कूल गेट के पास मुर्रा भैंस से भिड़ गया था। दोनों के बीच काफी समय तक संघर्ष हुआ और भैंस ने बाघ को खद़ेड दिया था। उसके बाद बाघ वापस रातापानी अभयारण्य की तरफ चला गया था। वन विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार त ड़गे दोनों को एक साथ घूमते देखा गया है। दोनों के पगमार्क भी मिले हैं, उसके बाद से टीम अलर्ट है।
तेंदुए का भी मूवमेंटः इस क्षेत्र में लगातार तेंदुए का भी मूवमेंट है इसके चलते दोनों ही टीम अलर्ट है और आबादी वाले क्षेत्रों से सटी वन सीमा पर नजर रखे हुए है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |