Advertisement
इंदौर । शहर के सदर बाजार इलाके में एक युवक ने शनिवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का एक लड़की के साथ पिछले पांच सालाें से प्रेम प्रसंग था। उसी युवती के साथ उसकी 12 दिन बाद शादी हाेने वाली थी। घर में शादी की तैयारी चल रही थी, शादी के कार्ड छप चुके थे। उससे पहले युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया। रविवार सुबह उसका पाेस्टमार्टम कर शव परिजनाें काे साैंप दिया गया। मृतक के पास से काेई सुसाइड नाेट नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार अभिषेक पुत्र हरीश नामदेव निवासी जूना रिसाला ने शनिवार रात अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। अभिषेक परदेशीपुरा इलाके में एक ऑटो पार्टस की दुकान में काम करता था। उसका शंकर गंज में रहने वाली एक युवती के साथ 5 साल से अफेयर चल रहा था। दोनों की परिवार की मर्जी से शादी भी तय हुई थी। 15 नवबंर 2024 की शादी की तारीख निकली थी। उसके कार्ड भी छप गए थे। घर में तैयारियां चल रही थी। इसी बीच अभिषेक ने यह कदम उठा लिया। मृतक अभिषेक के भाई प्रकाश ने बताया कि दिन में दोनों भाई साथ में मूवी देख रहे थे। उस समय वह हंसी खुशी था। रात में दोनों चौराहे तक काम से गए थे। अभिषेक वापस घर आ गया। इसके बाद कमरे में चला गया। बाद में मां ने दरवाजा खटखटाया तो उसने नहीं खोला। मां को लगा वह सो रहा होगा। इसके बाद उसके मोबाइल पर कॉल किया तो फोन भी नहीं उठाया। फिर कुछ देर बाद कमरे में झांककर देखा तो अभिषेक फंदे पर लटका हुआ था। अभिषेक के पिता की 2017 में एक्सीडेंट में मौत हो चुकी है। परिवार के मुताबिक उसके मोबाइल में कुछ नहीं मिला है। उसकी वॉटसएप चैटिंग भी क्लीयर थी। कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |