Video

Advertisement


हाथों में लगाई पति के प्यार की मेहंदी
datia, Mehndi applied,husband

दतिया । कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष के चतुर्थी उत्तर भारतीय परिवारों में ग्रामीण महिलाओं से लेकर आधुनिक महिलाओं तक सभी महिलाएं करवा चौथ का व्रत बड़ी श्रृद्धा और उत्साह के साथ रखती हैं। दाम्पत्य जीवन में विघ्नबाधा न आए, पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहे एवं पति की लम्बी उम्र की मंगलकामना के साथ करवा चौथ का व्रत किया जाता है। करवा चौथ का व्रत गणेशजी का व्रत होता है। जो दाम्पत्य जीवन में समृद्धि देते हैं। करवा चौथ का पर्व रविवार को मनाया जायेगा। जिसमें 18 वर्ष की कन्याओं से लेकर उम्रदराज महिलाओं द्वारा उपवास रखा जायेगा।

 

नव दम्पतियों द्वारा अपने पति की दीर्घ आयु के लिए करवा चौथ वाले दिन बिना अन्न एवं जल के उपवास किया जाता है एवं रात्रि में चन्द्र दर्शन के बाद पति द्वारा अपनी पत्नियों को जल पिलाया जाता है। बदलते दौर में आज पतियों द्वारा अपनी पत्निी के लिए भी उपवास रखा जाने लगा।

 

महंगाई के बाद भी खूब बिकी मॅहदी

नारीं के हाथों में मॅहदी की महक का होना तो चोली दामन का साथ है पर करवा चौथ त्योहार के चलते बाजारों में मॅहदी की महक और भी बढ़ गई है। इस महक ने मॅहगाई को पीछे छोड़ दिया है। कहने को तो महंगाई सातवें आसमान पर है पर इस बार यह महंगाई महिलाओं के हाथों की रोनक को फीकी नहीं कर सकी। हर वर्ष की तरह बाजार में मॅहदी तो अनेक प्रकार की आती हैं पर इस बार भारतीय मॅहदी ने अपनी अनौखी छाप छोड़ दी है। जिसमें गुजराती, मराठी, राजिस्थानी आदि मंहदी शामिल है। इनकी कीमत 10 रुपये से लेकर 100 रुपये तक रखी गई है। अधिकत्तर महिलाएं घर पर ही मॅहदी लगाना पसंद करती हैं। इसलिए मंहदी लगाने वाले होम डिलेवरी भी कर रहे हैं।

 

नव विवाहतो में खासा उत्साह, खरीदी सामाग्री

व्रत को लेकर नव विवाहतो में खासा उत्साह है। नव विवाहिताएं पतियों के साथ बाजारों में खरीददारी कर रही हैं। ब्यूटी पार्लरों पर मेकप के साथ हाथ में मॅहदी व टेंटू की बुकिंग के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रही हैं। साड़ी व सौन्दर्य प्रसाधन बाजार में महिलाओं की खासी भीड़ नजर आई। फुटपाथ पर बिक रहे मिट्टी व शक्कर के करवों के साथ उरई की सींक व पूजा का कलेण्डर की जमकर खरीददारी हो रही है।

 

Kolar News 19 October 2024

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.