Video

Advertisement


भोपाल के हमीदिया अस्पताल में आउटसाेर्स कर्मचारियाें ने खत्म की हडताल
bhopal, Outsourced employees , Hamidia Hospital

भाेपाल । राजधानी भाेपाल में हमीदिया अस्पताल में हड़ताल पर बैठे आउटसोर्स कर्मचारियाें ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी है। अब बुधवार को दो महीने का वेतन और दिपावली से पहले बोनस मिलने के आश्वासन के बाद कर्मचारी काम पर वापस लौट आए हैं।

 

 

मंगलवार सुबह हमीदिया अस्पताल में अपनी कई मांगों को लेकर वार्ड बॉय ,सफाई कर्मी ,सुरक्षा गार्ड जैसे कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया हैं। कर्मचारियों की हड़ताल के चलते आने वाले मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जहां एक तरफ मरीज के परिजनों को खुद व्हील चेयर, स्ट्रैचर धकाने पड़ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ टेक्नीशियन की हड़ताल के चलते लोगों को पर्चा बनवाने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ा। हड़ताल कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि पिछले तीन माह से उनका वेतन नहीं मिला है, जिससे उनका घर चलाना भी मुश्किल हो रहा है। हमीदिया अस्पताल परिसर में हड़ताल पर बैठे बार्ड बॉय ने कहा कि हमें चार माह से वेतन नहीं मिला है। जिस विभाग में काम कर रहे हैं, उसी विभाग से पेमेंट दिया जाए। वार्डब्वाॅय , हाउस कीपिंग, लैब टेक्नीशियन, ऑपरेटर किसी को भी वेतन का भुगतान नहीं हुआ है।

 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एजाइल कंपनी को पिछले 6 महीने से जीएमसी द्वारा कोई पेमेंट नहीं किया गया है। इसके चलते कंपनी ने कर्मचारियों की सैलरी रोकी थी। एजाइल को जीएमसी के द्वारा करीब 12 करोड़ से अधिक की रकम अभी दी जानी थी। बताया जा रहा है कि फिलहाल शासन स्तर पर अभी 3 करोड़ रुपए की राशि कंपनी को दी जा रही है। जिसके बाद हडताली कर्मचारियों को बुधवार को 2 महीने की सैलरी और दिवाली से पहले बोनस दे दिया जाएगा।

Kolar News 15 October 2024

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.