Advertisement
भोपाल । राजधानी भोपाल में शुक्रवार को विश्व पर्यटन दिवस पर मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने 'पर्यटन और शांति' की थीम पर आधारित कई रोमांचक कार्यक्रमों का आयोजन किया। जिसकी शुरुआत वोट क्लब पर योग, जुंबा और साइक्लोथन से हुई। इन गतिविधियों के माध्यम से लोगों को स्वस्थ रहने और पर्यटन के महत्व को समझाने का प्रयास किया गया। आज के दिन की शुरुआत योग के साथ हुई। सुबह 6 बजे से 300 से अधिक लोगों ने योग और जुंबा सत्र में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लाभ लेने के साथ मजेदार डांस फॉर्म के माध्यम से मनोरंजन किया और एक-दूसरे के साथ मेल-जोल भी बढ़ाया।
भोपाल में सुबह 8 बजे बोर्ड क्लब से साइक्लोथॉन में 500 से अधिक लोगों ने साइकिल चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और साथ ही शहर के विभिन्न स्थलों को देखा। वहीं, गोल घर में चित्रकला, रंगोली, पुष्प सजाबट व मेहंदी प्रतियोगिताएं होंगी। इसके अलावा दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक डीबी मॉल में फ्लैश मॉब व पर्यटन क्विज होगी। कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर (मिंटो हॉल) में ही दोपहर 3:40 से 3:50 तक फोटोग्राफी प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण होगा। जिसके बाद सांस्कृतिक कार्य़क्रम व म्यूजिक बैंड द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |