Advertisement
एक ड्राइवर ने बीती 20 जून को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक ने एक महिला समेत दो लोगों से ब्याज पर रकम उधार ली थी। उसके चुका न पाने के कारण दोनों अक्सर ड्राइवर के घर आकर रकम मांगा करते थे। इससे परेशान होकर उसने जान दे दी थी।
पिपलानी थाने के एसआई वीपी गौर के अनुसार चांदमारी पिपलानी निवासी 40 वर्षीय भगवान सिंह खुद के वाहन पर ड्राइवरी करता था। 20 जून को उसने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। भगवान सिंह की मौत के बाद उसके परिजनों ने आरोप लगाए थे कि सफाई कर्मचारी मुकेश गोहर और सुमन टांक ने उसे कुछ रुपए ब्याज पर उधार दिए थे। इसका वह हर माह ब्याज देता था। कर्जा चुकता नहीं होने के कारण ये दोनों उसके घर आकर हंगामा कर रकम वापस करने के लिए धमकाते थे। इससे मानसिक रूप से परेशान होकर भगवान सिंह ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। जांच में पाए गए साक्ष्यों के आधार पर मुकेश और सुमन पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |