Video

Advertisement


बारिश के चलते कच्चा मकान गिरा
ashoknagar,Kutcha house ,collapsed due to rain

अशोकनगर । जिले के सहराई थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। हादसे में घर के अंदर साे रहा आदिवासी परिवार नीचे दब गया। परिवार के सात लाेगाें में छह घायल हुए है। युवक ने कडी मशक्कत के बाद अपनी पत्नी आैर बच्चाें काे बाहर निकाला आैर गांव वालाें काे सूचित कर सभी काे अस्पताल पहुंचाया।

 

 

 

जानकारी अनुसार घटना सहराई थाना क्षेत्र के चिरौली गांव में शुक्रवार की रात करीब 11:30 बजे की है। बलवीर आदिवासी गांव से एक किलोमीटर दूर कच्चे घर में रहता था। उसके घर के ऊपर फारसियों के टुकड़े चढ़े हुए थे। कुछ दिनों पहले क्षेत्र में हुई अति बारिश के कारण कच्चे घर की दीवार गीली हो चुकी थी। इसी दौरान धीरे-धीरे घर की दीवार धसक गई और शुक्रवार रात अचानक से सोते समय परिवार के ऊपर पूरा घर गिर गया। मलबे में दबाने के कारण बलवीर पुत्र कंछेदी आदिवासी 35 साल उसकी पत्नी राजबाई आदिवासी (32), बच्चों में अरविंद (10), अरुण (8), सुमन (5) साल व प्रदीप (2) घायल हुए हैं। हालांकि एक और छोटा बच्चा सही सलामत है। बालवीर ने एक-एक कर सभी लोगों को मलबे से बाहर निकाला और वह गांव में पहुंचा। जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से सभी को मुंगावली सिविल अस्पताल पहुंचाया, कुछ लोगों की हालत गंभीर होने पर सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां पर उनका उपचार चल रहा है।

 

Kolar News 14 September 2024

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.