Advertisement
राजधानी के दो सरकारी और एक निजी अस्पताल में डेंगू के छह संदिग्ध मरीज मिले हैं। इन मरीजाें का ब्लड सैंपल जांच के लिए शनिवार को भेजे गए । वहीं जिला मलेरिया कार्यालय ने इन संदिग्ध मरीजों की कॉलोनियों में एंटी लार्वा सर्वे कराने के लिए दो टीमों का गठन किया है। मलेरिया विभाग के अफसरों का कहना है कि यह टीमें शनिवार को टीटी नगर और कोलार, साकेत नगर इलाके में जाकर लार्वा सर्वे करेंगी। शुक्रवार को शहर के विभिन्न इलाकों में किए गए लार्वा सर्वे में एक ही दिन में 100 से ज्यादा घरों में डेंगू का लार्वा मिला है। विभाग के अफसरों का कहना है कि स्कूली बच्चों को पूरी आस्तीन की कमीज पहनने के निर्देश जारी किए जा चुके हैं।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |