Advertisement
कोलार इलाके में एक युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवती ने किन कारणों से ऐसा कदम उठाया। इसका खुलासा नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि वह काफी दिनों से डिप्रेशन में थी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
कोलार थाने के एएसआई जसवंत सिंह ने बताया कि सर्वधर्म डी- सेक्टर स्थित गोदावरी अपार्टमेंट में रहने वाली प्रमिला पुत्री स्व.हरि सिंह (24) एक निजी कंपनी में इवेंट मैनेजर थी। वह अपनी सहेली काजल शर्मा के साथ रहती थी। उसके पिता और मां की मृत्यु के बाद वह डिप्रेशन में रहने लगी थी। इसी कारण उसने अपना घर छोड़कर सहेली के साथ रहने आ गई थी। रविवार सुबह प्रमिला के सिर में दर्द हो रहा था। उसकी सहेली काजल उसको दवा देकर अपने रिश्तेदार के घर चली गई थी। रात को जब वह वापस लौटी तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी खटखटाने के बाद जब दरवाजा नहीं खुला तो उसने पड़ोसी के मदद से दरवाजा तुड़वाया और अंदर पहुंची तो प्रमिला साड़ी के फंदे से फांसी पर लटकी हुई थी। उसने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस जांच में पता चला है कि मृतका के पिता हरिसिंह वल्लभ भवन में कर्मचारी थे। 1997 में उनकी मृत्यु हो गई थी। उसके बाद 2010 में उसकी मां की भी मौत हो गई। इसके बाद से वह डिप्रेशन में चली गई थी। उसकी चार बहनें हैं, इसमें वह सबसे छोटी थी। वह पहले मालवीय नगर झुग्गी बस्ती में रहती थी। अब उस मकान में उसकी बड़ी बहन रहती है। उसकी मौत की जानकारी देने के बाद सभी बहनें हमीदिया अस्पताल में आ गई थी। पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया ।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |