Advertisement
भोपाल । माध्यमिक शिक्षा मंडल ने मंगलवार को हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा 2025 की तारीखें घोषित कर दी हैं। 10वीं-12वीं की परीक्षाएं अगले साल 25 फरवरी से शुरू होगी। हायर सेकेंडरी परीक्षा 25 फरवरी से शुरू होगी और 25 मार्च को खत्म होगी। वहीं हाई स्कूल की परीक्षा 27 फरवरी को शुरू होकर 19 मार्च को खत्म होगी।
जारी टाइम टेबल के मुताबिक, 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी से 19 मार्च के बीच होंगी। इस दौरान नौ अलग-अलग दिन विभिन्न विषयों के एग्जाम होंगे। जिनमें हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत, उर्दू और अन्य विषय शामिल हैं। कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू हो जाएंगी। जो 25 मार्च तक चलेंगी। इस बीच अगल-अलग दिन अगल-अलग विषयों के पेपर आयोजित किए जाएंगे। जिनमें अलग-अलग स्ट्रीम के पेपर आयेाजित होंगे। ये परीक्षाएं सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 तक होंगी। माध्यमिक शिक्षा मंडल की बाेर्ड परीक्षा में इस बार 18 लाख से अधिक परीक्षा में शामिल होंगे। फिलहाल, हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी के परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया जारी है। ऐसे में बोर्ड ने इस सत्र में परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स की आधिकारिक संख्या घोषित नहीं की है। बता दें कि बीते सत्र में 10वीं-12वीं की परीक्षा 18.22 लाख स्टूडेंट ने दी थी। 10वीं की बोर्ड परीक्षा 9 लाख 65 हजार छात्रों ने दी थी। इस परीक्षा के लिए प्रदेशभर में कुल 3,868 एग्जाम सेंटर बनाए गए थे। वहीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा 7,501 केंद्रों पर हुई थी। इसमें 8 लाख 57 हजार स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |