Advertisement
हरदा । मध्य प्रदेश के हरदा में जिला जेल के पास गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हाे गया। यहां एक निर्माणाधीन हाइवे से तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हाेकर नीचे गिर गई। हादसे में एक युवक की माैत हाे गई, जबकि पांच लाेग घायल हाे गए। घायलाें में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी काे ईलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
जानकारी अनुसार घटना जिला जेल के पास इंदौर-बैतूल हाईवे पर गुरुवार सुबह साढ़े सात बजे की है। बैतूल जिले के चिचोली के पास एक ढाबा चलाने वाला मोंटी पुत्र जयप्रकाश आर्य उम्र 33 वर्ष के साथ नयन यादव, दादा पुत्र नत्थू ग्राम चीरापाटला, हरीश पुत्र भगवंत राव बाघमारे और दो अन्य लोग एक कार से चिचोली से उज्जैन जा रहे थे। इस दौरान हरदा बायपास से हाईवे के पुल से नीचे उतरने के दौरान तेज रफ्तार कार निर्माणाधीन हाईवे के गड्ढे में अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई। दर्दनाक हादसे में एक युवक मोंटू देशमुख की मौत हो गई है। जबकि पांच लोग घायल हो गए। जिनमें से एक युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे के बाद घायलों को एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय लाया गया। मृतक युवक के शव को 100 डायल से जिला चिकित्सालय लाकर मर्चुरी में रख दिया गया। घायलों ओर मृतक के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। घायलों में कुछ लोग शराब के नशे में है। जो स्पष्ट बात नहीं कर पा रहे हैं। घायलों ने बताया कि दो बजे रात को घर से उज्जैन भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने जाने के लिए निकले थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |