Advertisement
कोलार इलाके में 33 वर्षीय ट्रेवल्स संचालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी 15 दिन पहले ही शादी हुई थी। पत्नी पहली विदाई के बाद ससुराल ही नहीं आ पाई थी। हालांकि सुसाइड नोट नहीं मिलने के कारण आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
एएसआई कोलार जसवंत सिंह के अनुसार मकान नंबर-360 अकबरपुर बंजारी फेस-1 निवासी अजय कुमार माहौर (35) पिता राकेश कुमार ट्रेवल्स संचालक था। वह खुद गाड़ी चलाता था। उसकी 19 जून को शादी हुई थी। दो दिन बाद पत्नी मायके चली गई। उसने पहली पत्नी को शादी के तीन साल बाद ही तलाक देने के बाद दूसरी शादी की थी। सोमवार शाम अजय घर पर अकेला था।
पिता राकेश अपने काम पर और गए थे, जबकि मां छोटे बेटे के साथ कहीं गई थी। देर शाम घर पहुंचने पर अजय फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला और न ही परिजन आत्महत्या के कारणों के बारे में कुछ बता पाएं हैं। पुलिस इसे पति-पत्नी के बीच का विवाद का मामला देख रही है। इसके लिए पुलिस अब मृतक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल निकलवा रही है, ताकि यह पता चल सके की उसने फांसी लगाने से पहले किस-किस से बात की।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |