Advertisement
राजधानी में सरकार और समाज ने मिलकर पार्क, पहाड़ी व कालोनियों में एक लाख पौधे रोपे। शाहपुरा पहाड़ी पर नवग्रहों के प्रतीकस्वरूप पौधों की वाटिका बनाई गई है। शाहपुरा थाने के पास मौजूद इस पहाड़ी पर वास्तुशास्त्र के मुताबिक पौधे लगाए।
नगर निगम प्रशासन ने शहर में 10 हजार पौधे लगाए। 11 स्थानों पर सड़क किनारे, सेंट्रल वर्ज, शासकीय जमीन पर अमलतास, कंजी, मोरचली, नीम, पीपल, अशोक, गुलमोहर, मुंगा, बरगद व अमरूद आदि के रोपे। नगर निगम कर्मचारियों ने पौधों की देखरेख करने का संकल्प लिया। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर, विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह, डॉ. सुरजीत सिंह चौहान, कमिश्नर छवि भारद्वाज समेत वार्ड पार्षद भी मौजूद थे।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |