Advertisement
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में चीता गामिनी अपने पांच शावकों के साथ आज सुबह बारिश का आनंद लेते देखी गई।
पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने इस क्षण का एक वीडियो भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया है। उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि वे प्रकृति के मौसमी आलिंगन के बीच पारिवारिक सद्भाव की एक कालातीत कहानी बुन रहे हैं।
दक्षिण अफ्रीका के त्वालु कालाहारी रिजर्व से लाई गई पांच वर्षीय मादा चीता गामिनी ने 10 मार्च, 2024 को 5 शावकों को जन्म दिया था। इससे भारत में जन्मे शावकों की संख्या 13 हो गई है। यह भारतीय धरती पर चौथा चीता वंश है और दक्षिण अफ्रीका से लाया गया चीता का पहला वंश है। कूनो राष्ट्रीय उद्यान में शावकों सहित चीतों की कुल संख्या 26 है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |