Video

Advertisement


मप्र में 2-3 दिन देरी से दस्तक दे सकता है मानसून
bhopal, Monsoon , arrive late

भोपाल। मध्यप्रदेश में अब गर्मी के बीच सभी को मानसून का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि प्रदेश के कई जिलों में प्री-मानसून की एक्टिविटी भी शुरू हो गई है। लेकिन मानसून की अरब सागर और बंगाल की खाड़ी ब्रांच कमजोर हो गई है। इस कारण मध्यप्रदेश में तय समय से 2-3 दिन के बाद ही दस्तक देने की संभावना है। वहीं, मौसम विभाग ने आज शनिवार को कई जिलों में आंधी, बारिश और गरज-चमक की स्थिति बने रहने का अलर्ट जारी किया है।

 

 

भोपाल की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि 10 से 14 जून के बाद मानसून स्थिर है। इससे वह कमजोर हो गया है। इसलिए मध्यप्रदेश में इंतजार करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव है। दक्षिण हिस्से में बारिश और तेज हवा की स्थिति बनी हुई है। यहां हवा की गति भी अधिक है। उत्तर-पश्चिमी हिस्से में भी ऐसी स्थिति बन रही है। इसलिए मानसून आने के पहले आंधी, गरज-चमक और बारिश की स्थिति बनी रहेगी।

 

मौसम विभाग ने शनिवार को झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, सीधी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में आंधी, गरज-चमक का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा, सीहोर, कटनी, उमरिया, शहडोल, डिंडोरी, अनूपपुर में आंधी का यलो अलर्ट है। दूसरी ओर, रीवा, मऊगंज और सिंगरौली में गर्म हवाएं भी चल सकती है।

 

इससे पहले शुक्रवार को प्रदेश के कई शहरों में मौसम बदल गया। खरगोन, हरदा, इंदौर के महू, सीहोर के आष्टा, खंडवा, बैतूल समेत कई जिलों में बारिश हुई। बैतूल जिले के मुलताई में सीएम डॉ. मोहन यादव की सभा के दौरान तेज बारिश होने लगी। इधर, गर्मी का असर भी देखने को मिला। सबसे गर्म छतरपुर का खजुराहो रहा। यहां दिन का तापमान 45.2 डिग्री रहा। छतरपुर जिले का बिजावर भी दूसरा सबसे गर्म रहा। यहां पारा 45 डिग्री दर्ज किया गया। टॉप-10 सबसे गर्म शहरों में सीधी, रीवा, सिंगरौली, सतना, नौगांव, शहडोल, दमोह और ग्वालियर शामिल रहे।

Kolar News 15 June 2024

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.