Advertisement
खंडवा। खंडवा जिले के पिपलोद थाना क्षेत्र में रविवार को मिट्टी की खदान का पत्थर धसक गई। हादसे में एक महिला की दब कर मौत हो गई। वहीं 2 महिलाओं को ग्रामीणों ने बाहर निकालकर अस्पताल ने भर्ती कराया। घायल महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार पीपलोद थाना क्षेत्र के नांदिया गांव स्थित मिट्टी के खदान में रविवार को पांच महिला मजदूर खुदाई का काम कर रही थीं। इसी दौरान मिट्टी की एक बड़ी चट्टान धसक गई। खदान धसने से वहां काम कर रही तीन महिला मजदूर उसमें दब गई। हादसे के बाद तुरंत दूसरे लोग वहां पहुंचे और महिलाओं को निकालने का प्रयास शुरू किया। ग्रामीणों ने दो महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने घायल महिलाओं को इलाज के लिए खंडवा के जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |