Advertisement
देवास। देवास जिले के खांतेगांव में गुरुवार सुबह तेंदुपत्ता तोड़ने गए एक ग्रामीण पर तेंदुए ने हमला कर दिया। मौके पर मौजूद दूसरे साथियों ने चिल्लाकर और आग जला कर तेंदुए को भगाया। तेंदुए के हमले से युवक के शरीर पर कई गहरे घाव बने है। उसे ईलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया है। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
जानकारी अनुसार खातेगांव के विक्रमपुर सबरेंज के अंतर्गत आने वाले आमला-हरणगांव के बीच जंगल में तेंदुए ने तेंदूपत्ता संग्राहक जगदीश पुत्र तेजराम माली पर हमला कर दिया। अचानक हुए तेंदुए के हमले से सभी घबरा गए। तभी साथ में पत्ते तोड़ रहे अन्य ग्रामीणों के चिल्लाने और आग जलाने के बाद तेंदुआ वहां से भाग गया। घायल जगदीश को लोग तुरंत आमला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। डिप्टी रेंजर सजनलाल वर्मा को जानकारी मिलने पर वे अपनी कार से घायल जगदीश को लेकर खातेगांव सरकारी अस्पताल पहुंचे। घायल जगदीश के शरीर पर कई जगह तेंदुए के नाखूनों के निशान साफ दिख रहे हैं। घायल जगदीश को इलाज के लिए हरदा जिला अस्पताल भेजा गया है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |