Advertisement
मुरैना। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरुवार को मुरैना में पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी सत्यपाल नीटू सिकरवार के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए पिता राजीव गांधी को याद करके भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि मोदी जी इस बात को समझ नहीं पाएंगे कि मेरे पिता को विरासत में धन-दौलत नहीं मिली। मेरे पिता को विरासत में शहादत मिली।
प्रियंका ने कहा कि देश में 10 साल से नरेन्द्र मोदी की सरकार है। वो किस तरह की सरकार है, उसने आपके लिए क्या-क्या किया, क्या-क्या नहीं किया- ये बात आपको समझनी पड़ेगी। आज देश में बड़ी-बड़ी समस्याएं है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी 45 साल में सबसे ज्यादा है। इस सरकार ने जहां-जहां से आपको रोजगार मिल रहे थे वो सारे साधन बंद कर दिए।
उन्होंने कहा कि देश में नोटबंदी की गई। मोदी जी ने कहा कि सारा काला धन आ जाएगा। कोई काला धन आया ही नहीं। नोटबंदी से छोटे उद्योग, कारोबार चौपट हो गए। इसके बाद जीएसटी लाए। हर चीज पर टैक्स। महंगाई वैसे भी बढ़ गई है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |