Advertisement
गौतम नगर , कोलार थाने में महिलाओं के अश्लील हरकत करने और छेड़खानी करने के मामले सामने आए हैं। पुलिस ने सभी प्रकरणों में शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
कोलार इलाके में रहने वाली चालीस वर्षीय महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने यूसुफ और जीतू के खिलाफ घर में घुसकर छेड़छाड़ और मारपीट करने का मामला दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक मोहल्ले में रहने वाले दोनों युवकों का किसी बात को लेकर महिला से विवाद हो गया था। इस पर दोनों ने घर में घुसकर उसके मारपीट कर छेड़खानी की। महिला की शिकायत पर आरोपी पर एससी/एसटी एक्ट और छेड़खानी का मामला दर्ज किया हैं।
ब्यूटीशियन से की छेड़खानी
अटल अयूब नगर में रहने वाली युवती ब्यूटी पार्लर में काम करती है। उसके पड़ोस में रहने वाले रवि और आमिर पिछले कुछ दिनों से उसके साथ छेड़खानी कर रहे थे, लेकिन वह पुलिस में शिकायत नहीं कर रही थी। इससे आरोपियों की हिम्मत इतनी बढ़ गई कि आरोपियों ने गुरुवार की दोपहर उसको सरेराह उसके साथ अश्लील हरकत की थी, युवती के शोर मचाने पर सभी वहां से भाग निकले। इसके बाद वह थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ रास्ता रोककर छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज कराया। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |