Video

Advertisement


एक देश एक चुनाव लागू होने से और मजबूत बनेगा भारतः राजनाथ सिंह
bhopal, India will become stronger, Rajnath Singh

भोपाल। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राजनीतिक विश्लेषकों का मानना था कि मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में विरोधी लहर के कारण भाजपा विफल रहेगी, लेकिन जनता का कहना था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करेगी। भाजपा का मानना है कि ‘एक देश, एक चुनाव’ होना चाहिए, जिससे तहत लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा का चुनाव भी होना चाहिए, जिसका नतीजा यह होगा कि जनता का पैसा और बहुमूल्य समय दोनों व्यर्थ नहीं होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द की अध्यक्षता में ‘एक देश, एक चुनाव’ के लिए समिति का गठन किया। यदि एक देश, एक चुनाव लागू होगा तो भारत और भी मजबूत बनेगा। लोगों की आशा और उमंग देखकर यह लगता है कि जनता ने भी ‘एक देश, एक चुनाव’ के लिए मन बना लिया है।

रक्षा मंत्री सिंह शनिवार को सिंगरौली और सीधी में पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी राजेश मिश्रा के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत जनता के आशीर्वाद और नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा के प्रभावी कार्यों का परिणाम है।

 

 

उन्होंने कहा कि 2003 से पहले मध्यप्रदेश बीमारू राज्य के तौर पर जाना जाता था, मगर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस बीमारू से विकसित राज्य बनाया। देश के विकास के लिए मध्यप्रदेश भी अहम भूमिका निभा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी जनता से जो भी बोलते हैं वह करके दिखाते हैं। भारतीय जनसंघ के समय से लेकर भाजपा के सभी घोषणापत्र की घोषणाओं को मोदी सरकार ने पूर्ण किया है। 1984 में भाजपा का नारा था कि रामलला आएंगे मंदिर अयोध्या में बनाएंगे और यह कुशल कार्य भी मुमकिन हो गया। प्रभु श्रीराम अपने कुटिया से उठकर अपने महल में विराजमान हो गए हैं और अब रामराज्य का भी आरम्भ हो चुका है। नरेन्द्र मोदी ने जम्मू कश्मीर को अनुच्छेद 370 की बेड़ियों से भी मुक्त कर दिया।

 

 

राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता को गुमराह और नफरत फैलाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस कहती है नागरिकता (संशोधन) अधिनियम मुसलमानों के खिलाफ है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार जाति, पंथ और धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं करती, बल्कि भाजपा इंसाफ और इंसानियत की राजनीति करती है। नागरिकता (संशोधन) अधिनियम से भारत का कोई भी मुसलमान भारत के बाहर नहीं जाएगा, जो भारत का नागरिक है, वह नागरिक रहेगा।

 

 

उन्होंने कहा कि जनता ने कांग्रेस को सबक सिखाया है, कांग्रेस पार्टी ने लम्बे समय तक देश पर हुकूमत की, मगर जनता की सेवा नहीं की। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ने जनता की सेवा करने का काम किया है। देश में लगभग सभी को कच्चे मकान से मुक्त करके पक्के मकान प्रदान किए जा रहें हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने दृढ़ निश्चय किया कि सभी घर में नल से जल पहुंचना चाहिए और यह कार्य भी प्रगति पर है।

 

राजनाथ सिंह ने कहा कि वह भी एक किसान परिवार से हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों के लिए सेवाभाव से जो कार्य किए हैं, वह अब तक की कोई भी पिछली सरकार ने नहीं किया। मोदी सरकार सवा लाख करोड़ रुपये खर्च करके किसानों के अनाज भन्डारण की व्यवस्था की कर रही है, जिससे किसानों को अपना अनाज लंबे समय तक भंडारण करने में सहायता मिली है। आज मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के माध्यम से 20 लाख जनता को मालिकाना हक दिया गया है, यह दर्शाता है भाजपा जमीनी स्तर से कार्य कर रही है। गरीबों को हर मुसीबत से बचाना मोदी की गारंटी है, जिससे भारत आज तेजी से आगे बढ़ रहा है।

 

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक भ्रष्ट पार्टी है, मगर 10 साल से सत्ता में रहने के बाद भी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा पर एक भी आरोप नहीं लगा है। कांग्रेस नेताओं को सत्ता में रहते हुए जेल की हवा खानी पड़ी थी। प्रधानमंत्री एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक संस्था होती है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी चाहते थे कि जो पैसा गरीबों का है वो उनकी जेब तक पहुंचे। लेकिन उनकी खुद की पार्टी के लोग वह पैसा गरीबों तक पहुंचने नहीं देते थे। इसको चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने जनाधार व्यवस्था शुरू करके जनता के लिए जितना भी पैसा आवंटित किया उतना पूरा पैसा जनता को प्राप्त होता है। मोदी ने अपने कार्यकाल में जनता का एक भी रूपया भ्रष्टाचार की भेंट नहीं चढ़ने दिया।

 

 

उन्होंने कहा कि केवल भाषण देकर भ्रष्टाचार समाप्त नहीं किया जा सकता,इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करना पड़ता है, जो भाजपा ने स्वीकार किया है। देश की सुरक्षा को लेकर उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि आपके देश की सीमाएं पूरे तरीके से सुरक्षित हैं। उन्होंने 2008 मुंबई हमले में कांग्रेस के तत्कालीन गृहमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आतंकी देश में आकर हमला कर दिए थे और उस समय कांग्रेस के तत्कालीन गृहमंत्री का बयान था कि ऐसा आतंकवादी हमला होता रहता है, यह देश की सुरक्षा के लिए कांग्रेस की नीति को दर्शाता है। अंत में राजनाथ सिंह ने कमल का बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशी राजेश मिश्रा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

 

Kolar News 7 April 2024

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.