Advertisement
कोलार निवासी एक महिला का पति से मायके जाने को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में घर से अचानक गायब हुई महिला की लाश एक दिन बाद कलियोसात डेम में मिली है। हालांकि सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या के असल कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
चूनाभट्टी पुलिस के अनुसार शाम करीब पांच बजे कलियासोत डेम में एक महिला की लाश मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से लाश बरामद कर ली। आसपास के थानों को सूचना देने पर दामखेड़ा कोलार निवासी सोनू मालवीय शिनाख्ती के लिए मौके पर पहुंचा। उसने मृतका की शिनाख्त अपनी 27 वर्षीय पत्नी सोनम के रूप में की। उसने पुलिस को बताया उनकी शादी वर्ष 2012 में हुई थी। उनका 4 साल का एक बेटा भी है। शुक्रवार दोपहर उसने मुझसे ससुराल जाने की बात कही थी। मैंने और पिता नेमीचंद ने सोनम को ससुराल जाने से मना कर दिया। इसको लेकर उसने मुझसे झगड़ा किया था। सोनू ने बताया कि सोनम अचानक गायब हो गई। उन्होंने काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला, तो उन्होंने कोलार पुलिस थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |