Advertisement
शिवपुरी। शिवपुरी में शुक्रवार को एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखा गया। सुबह 10:30 बजे तक कोहरा छाया रहा, जिसके कारण हाइवे और अन्य मार्गों पर वाहन चालकों को वाहन चलाने में परेशानी हुई । इस कोहरे के कारण ठंडी एक बार फिर से बढ़ गई है। पिछले कुछ दिनों से ठंड का असर कम देखा गया था और दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिली थी लेकिन आज फिर से मौसम में बदलाव देखा गया। शिवपुरी में शुक्रवार की सुबह की शुरुआत घने कोहरे साथ हुई साथ सर्दी में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिली। वैसे अन्य दिनों की तुलना में यहां पर रात का पारा 11 डिग्री तक लुढ़क चुका था। वहीं रोज की तरह दिन का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना रही।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |