Advertisement
श्योपुर। श्याेपुर जिले के कूनाे नेशनल पार्क में मादा चीता ज्वाला ने तीन नहीं चार शावकों को जन्म दिया है। वन विभाग की टीम को आज दूसरे दिन चौथा शावक मिला है। केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने सही संख्या बताते हुए कहा कि ज्वाला ने तीन नहीं बल्कि चार शावकों को जन्म दिया है।
दरअसल मंगलवार को केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने मंगलवार सुबह करीब 8 बजे अपने एक्स हैंडल पर तीन शावकों के जन्म की जानकारी दी थी। बुधवार को वन विभाग टीम को एक और शावक मिला। जिसके केंद्रीय वन मंत्री ने बधाई देते हुए पोस्ट कर लिखा- जैसे ही वन्यजीव योद्धा ज्वाला के करीब गए उनको पता चला की ज्वाला ने तीन नहीं बल्कि चार शावकों को जन्म दिया है। इस बात ने हमारी खुशी को और बढ़ा दिया है। इसके साथ ही अब कूनो में 8 शावकों सहित चीतों की संख्या 21 हो गई है। बता दें कि मादा चीता ज्वाला दूसरी बार मां बनी है। मार्च 2023 में भी ज्वाला ने चार शावकों को जन्म दिया था, लेकिन उसमें से केवल एक ही जिंदा बचा था।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |