Advertisement
चेन्नई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के तीन दिवसीय दौरे के आखिरी दिन रविवार को रामेश्वरम में कोदंड रामास्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इससे पहले उन्होंने धनुषकोडी के पास अरिचल मुनाई का दौरा किया, जहां रामसेतु का निर्माण किया गया था। प्रधानमंत्री ने अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से एक दिन पहले समुद्र तट पर पुष्पांजलि भी अर्पित की।
कोदंड राम का अर्थ- धनुर्धारी भगवान राम है। ऐसा कहा जाता है कि यहीं पर विभीषण पहली बार भगवान राम से मिले थे। प्रधानमंत्री को अरिचल मुनाई प्वाइंट पर प्राणायाम करते भी देखा गया।
प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को चेन्नई के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के उद्घाटन में भाग लेकर तमिलनाडु के अपने तीन दिवसीय दौरे की शुरुआत की थी।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |