Advertisement
उज्जैन। फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी शुक्रवार सुबह उज्जैन भगवान महाकाल के दरबार में पहुंचे। वे बेटे अहान शेट्टी के साथ भस्म आरती में शामिल हुए। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह भी परिवार के साथ श्री महाकाल मंदिर पहुंचे और बाबा महाकाल के दर्शन किये।
अभिनेता सुनील शेट्टी शुक्रवार तडके अपने बेटे अहान शेट्टी के साथ उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। दोनों ने बाबा महाकाल के दर्शन किए और भस्मारती में भी शामिल हुए। दोनों ने नंदी बाबा का ध्यान भी लगाया। दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सुनील शेट्टी ने कहा कि वे पहली बार बाबा की भस्मारती में शामिल हुए हैं। उन्हे बहुत अच्छा लगा। अब वे महाकाल दर्शन करने उज्जैन हर साल आएंगे।
कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह परिवार के साथ पहुंचे
प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह भी परिवार के साथ शुक्रवार सुबह बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल की पूजा अर्चना। मंत्री राकेश शर्मा ने के दर्शन कर देश-प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |