Advertisement
भोपाल। साल 2023 की विदाई के साथ ही साल 2024 का आगाज हो चुका है। देश-दुनिया के लोगों ने नए साल का जोरदार स्वागत किया। मध्यप्रदेश में भी न्यू ईयर का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इंदौर और भोपाल से लेकर प्रदेशभर में लोग जश्न में डूबे नजर आए। रात के 12 बजते ही लोग झूम उठे। जश्न शुरू हो गया। बड़ी संख्या में लोग नए साल को सेलिब्रेट करने शहर के होटल्स और रिसॉर्ट पहुंचे। यहां अलग-अलग थीम रखी गई। लाइव म्यूजिक पर लोग जमकर थिरक रहे।
कड़कड़ाती ठंड के बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। कई लोगों ने होटल्स, रेस्टोरेंट और बार में नए साल का जश्न मनाया तो वहीं कुछ लोगों ने घर में अपने परिवार के साथ म्यूजिकल पार्टी का आयोजन किया। रात 12 बजते ही लोगों ने जमकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को नए साल की शुभकामनाएं दीं। पुलिस भी इस दौरान पुस्तैद नजर आई। देर रात तक आला अधिकारी सड़कों पर गश्त करते रहे।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |