Advertisement
भोपाल। उत्तर से आ रही सर्द हवाओं और बांदल छंटने के कारण मध्यप्रदेश में ठंड का असर बढ़ गया है। भोपाल, नर्मदापुरम समेत कई जिलों में मंगलवार सुबह कड़ाके की ठंड रही। पचमढ़ी, ग्वालियर और राजगढ़ सबसे ठंडे रहे। यहां दिन के साथ रात के टेम्प्रेचर में भी गिरावट हुई है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बादल छंटने और वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के एक्टिव नहीं होने से प्रदेश में सर्दी का असर बढ़ने लगा है। अगले 2-3 दिन तक ऐसी ही ठंड पड़ेगी। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि आसपास कोई नया सिस्टम नहीं है। बादल छंट गए हैं और वातावरण में नमी घटी है। वहीं, उत्तर पश्चिम से सर्द हवा आ रही हैं। इस कारण प्रदेश में सर्दी का असर बढ़ा है।
बीते 24 घंटों में प्रदेश में राजगढ़ सबसे ठंडा रहा। यहां रात में न्यूनतम पारा 7.6 डिग्री तक पहुंच गया। पचमढ़ी में यह 8.8 डिग्री रहा। रीवा में 10.5, उमरिया में 10.6 तो गुना में रात का टेम्प्रेचर 10.8 रहा। बाकी जगह पारा इससे ऊपर ही रहा। सबसे ज्यादा रात का टेम्प्रेचर 15.6 नर्मदापुरम में दर्ज किया गया।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |