Advertisement
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता एवं सांसद राहुल गांधी ने आज कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को इतिहास की जानकारी नहीं है। जब मुद्दे से ध्यान भटकाना होता है तो वह पंडित नेहरू पर टिप्पणी शुरू कर देते हैं।
राहुल ने मंगलवार को संसद भवन परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने हिंदुस्तान के लिए अपना जीवन दे दिया, वर्षों तक जेल में रहे। गृह मंत्री शाह को शायद इतिहास की जानकारी नहीं है, वे सिर्फ मुद्दे से गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। असली मुद्दा सिर्फ जाति जनगणना का है। हम जाति जनगणना के मुद्दे को उठाएंगे और गरीबों को उनका हक दिलाएंगे।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |