Video

Advertisement


मप्र चुनाव- अग्निपरीक्षा में सफल वीडी शर्मा की मीडिया टीम
bhopal, Madhya Pradesh elections, VD Sharma

लेखक-सत्येंद्र जैन 

 

विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित हो चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी को तीन राज्यों में अपार,आशातीत सफलता प्राप्त हुई है।राजस्थान, छत्तीसगढ़ में भाजपा विपक्ष में थी।वहां पर भाजपा की सत्ता प्राप्ति की संभावनाएं या गणितीय प्रायिकताएं अत्यधिक प्रबल थीं। किंतु मध्य प्रदेश में विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए जनता के कल्याण के लिए भारतीय जनता पार्टी ने सरकार बनाई ।15 महीने की कांग्रेस की सरकार स्वयं की त्रुटियों से धड़ाम से गिरी,अपदस्थ हुई और विधानसभा के पटल पर भाजपा की शिवराज सरकार ने बहुमत सिद्ध किया।तत्पश्चात सम्पन्न उपचुनाव में आशातीत सफलता प्राप्त करते हुए 130 विधायकों की पूर्ण बहुमत वाली सरकार चलाई। पिछले साढ़े तीन वर्षों से कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल भाजपा सरकार को अलोकतांत्रिक प्रचारित करते रहे।धनबल की सरकार बताते रहे। जनता के समक्ष, मीडिया, सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों द्वारा भ्रम उत्पन्न करने का असफल प्रयास किया गया।2023 विधानसभा चुनाव के समय भी चुनाव प्रचार में कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों ने मंहगाई,बेरोजगारी, 

कृषि,शिक्षा,स्वास्थ्य,ऊर्जा,परिवहन,जल आदि अनेक मुद्दों को जनता के बीच रखा।सत्ता विरोधी लहर भी एक महत्वपूर्ण कारक होता है।सत्ताधारी दल के क्षेत्रीय विधायक के प्रति विरोधी लहर भी एक प्रमुख कारक होता है।कांग्रेस ने इस सत्ता विरोधी लहर को उत्पन्न करने हेतु एड़ी से चोटी तक का पुरजोर प्रयास किया।

इन विषम परिस्थितियों में भी भारतीय जनता पार्टी लगातार पांचवीं बार मध्य प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है।भाजपा ने 163 सीटें,दो-तिहाई बहुमत से अधिक जीती हैं।71 प्रतिशत विधानसभा सीटों पर आधिपत्य जमाया है। एंटी इनकंबेंसी टर्मिनोलॉजी को भाजपा के त्रिवेणी संगम डबल इंजन की मोदी, शिवराज सरकार, भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा का शत प्रतिशत बूथ डिजिटलाइजेशन अभियान एवं कार्यकर्ताओं के अखंड पराक्रम की त्रिवेणी के समन्वित भागीरथी प्रयासों से प्रो इनकंबेंसी में रूपांतरण किया। महाविजय की पटकथा लिखी गई।भारतीय जनता पार्टी के डबल इंजन वाली केंद्र की मोदी सरकार और मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार की 500 से अधिक जन हितेषी योजनाओं के माध्यम से मध्य प्रदेश को मंदिर रूप में और रहने वाली जनता को भगवान रूप में सेवा कर प्रो-इनकंबेंसी में परिवर्तित कर दिया।धरातल पर लागू किया।सत्ता विरोधी एंटी-इनकमबेंसी को सत्ता के समर्थन वाली प्रो-इनकंबेंसी में रूपांतरित किया।ऐतिहासिक प्रचंड सफलता प्राप्त की ।कांग्रेस को पच्चीस वर्ष से सत्ता से बाहर रखा है।भाजपा की इस अनवरत महाविजय की यात्रा में प्रदेश मीडिया विभाग का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। किसी भी राजनीतिक दल के लिए मीडिया विभाग के प्रतिनिधि उस राजनीतिक दल का माउथ पीस होते हैं। मुकुट होते हैं ।भाजपा मीडिया विभाग के सदस्य पार्टी की रीति-नीति, कार्यक्रमों योजनाओं,भाजपा शासन की उपलब्धियां को मीडिया के माध्यम से जनता के समक्ष विभिन्न चैनल्स पर होने वाली परिचर्चा में रखते हैं।मीडिया का समाचार विभाग प्रतिदिन अनेक प्रेस नोट,फोटो, वीडियो तैयार कर,समय पूर्व मीडिया संस्थानों को प्रकाशन हेतु प्रेषित करता है।

मीडिया विभाग के प्रमुख को सतत रूप से पार्टी की वैचारिक शक्ति का परिशोधन,संशोधन,संवर्धन एवं प्रदेश के सभी सदस्यों को समयबद्ध अथवा समय पूर्व वितरण नितप्रति करना रहता है।मीडिया संस्थानों से सतत सम्पर्क रखना एवं पत्रकारिता जगत से संबध्द स्वामियों,संपादकों,संवाददाताओं,कैमरामैन के सुख-दुख में सम्मिलित होना भी आवश्यक रहता है।

यह सभी अत्यंत ही जटिल कार्य को सम्पन्न करने हेतु भागीरथी परिश्रम करना होता है।यह अखण्ड-प्रचण्ड पुरुषार्थ भूख-प्यास,निद्रा,दिन,रात आदि से परे होता है।इस दुष्कर कार्य को संचालित करने का उत्तरदायित्व मध्य प्रदेश के शुभंकर,उर्जावान प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने मीडिया विभाग के प्रवक्ता आशीष अग्रवाल को सौंपा।मीडिया प्रमुख आशीष अग्रवाल ने अपनी नियुक्ति के उपरांत विगत छह माह से पूर्ण मनोयोग से,सर्वस्व समर्पण भाव से,कुशलता पूर्वक निष्पादित किया है।आशीष अग्रवाल के पराक्रम की पराकाष्ठा की परिणति विधानसभा चुनाव के परिणामों में प्रतिबिंबित होती है।उन्होंने भाजपा के महाविजय के अश्वमेध यज्ञ में मीडिया प्रमुख रूप में आहूति दी है।प्रशंसनीय है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा एवं संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के विश्वास की कसौटी पर खरा उतर प्रदेश संगठन के हृदय प्रदेश को विजित कर अपना स्थान सुनिश्चित किया है।संगठन ने भी उन पर पूर्ण विश्वास कर मीडिया विभाग को आवश्यक समस्त संसाधनों को उपलब्ध कराया है।

 

1 जन आशीर्वाद यात्रा का कुशल मीडिया प्रबंधन

 

भाजपा की केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों, 500 से अधिक योजनाओं से लाभान्वित नागरिकों का आशीर्वाद,भारतीय जनता पार्टी संगठन की विशेषताओं को जन-जन तक पहुंचाने,उनका आशीर्वाद लेने हेतु जन आशीर्वाद यात्रा का आयोजन किया गया ।

जन आशीर्वाद यात्रा 2 सितंबर 2023 से पांच विभिन्न स्थानों से आरम्भ हुई।जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश की भगवान रूपी लगभग 3 करोड़ जनता से सतत जीवंत संपर्क स्थापित किया।लगभग 11000 किलोमीटर की यह यात्रा 24 दिन तक अनवरत रूप से संचालित हुई।संपूर्ण यात्रा में एक हजार से अधिक स्थानों पर स्वागत किया गया।लगभग 700 रथ सभाओं का आयोजन हुआ।200 से अधिक बड़ी सभाएँ हुईं।215 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों में यात्रा पहुँची।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर-कमलों से 25 सितंबर 2023 को भोपाल में कार्यकर्ता महाकुंभ के रूप में संपूर्ण हुई। लाखों कार्यकर्ताओं उपस्थिति हुए।मीडिया विभाग द्वारा पत्रकार साथियों से सतत संपर्क स्थापित रखना, एक दिन में अनेक पत्रकार वार्ताओं का कुशलता पूर्वक सम्पन्न कराना, लाईव लिंक को समय पूर्व उपलब्ध कराना, प्रिंट,इलेक्ट्रॉनिक, पोर्टल मीडिया हेतु प्रेस नोट,फोटो, वीडियो आदि उपलब्ध कराना, यात्राओं की लिंक उपलब्ध कराना, बड़ी सभाओं, रथ सभाओं,स्वागत सभाओं की लिंक उपलब्ध कराना, प्रेस नोट,फोटो, वीडियो आदि उपलब्ध कराना साथ ही साथ केंद्रीय मंत्री गणों,राष्ट्रीय नेताओं,राष्ट्रीय प्रवक्ताओं के आतिथ्य,प्रवास व्यवस्था हेतु संपर्क स्थापित करना आदि आवश्यक कार्य रहे।यह सभी कार्य एक ही समय समानांतर रूप से व्यवस्थित करने का कार्य आशीष अग्रवाल ने शांत चित्त रहकर पूर्ण मनोयोग से निष्पादित किया।उनकी टीम जिसमें नवोदित प्रतिनिधि हैं।सभी ने कुशलता पूर्वक,निर्विघ्न,निर्विवाद संपन्न किया।

 

2 बहु उपयोगी मीडिया दिग्दर्शिका का प्रकाशन

 

भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के इतिहास में प्रथम बार आशीष अग्रवाल ने पत्रकारिता जगत से संबंधित देश-विदेश और प्रदेश से आने वाले समस्त पत्रकार साथियों को मीडिया दिग्दर्शिका की उपलब्धता नवकरणीय,नवोन्मेष रचनात्मक प्रयास है।दिग्दर्शिका में मध्य प्रदेश से संबंधित समस्त जानकारी भारतीय जनता पार्टी की विशेषताएं,केंद्र की मोदी सरकार और मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार की अनेक उपलब्धियां,तथ्य ,जानकारी मध्य प्रदेश की साँस्कृतिक विरासत आदि का संकलन भी उच्च कोटि का है। इस दिग्दर्शिका का उपयोग भारत ही नहीं विदेशों से आने वाले पत्रकारिता जगत के साथियों ने किया है।लाभकारी सिद्ध हुई है।आशीष अग्रवाल के नवाचार की प्रशंसा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय स्तर पर भी हुई है।राष्ट्रीय मीडिया विभाग के द्वारा भी अन्य राज्यों के भाजपा मीडिया विभाग को इस नई पहल को अपनाने की अनुशंसा की गई है।

 

3 उत्कृष्ट चुनाव प्रबंधन 

 

भाजपा मीडिया विभाग में आशीष अग्रवाल एक पालक के रूप में सुयोग्य मीडिया प्रभारी प्रमाणित हुए हैं।चुनाव हेतु आवश्यक संसाधनों को समय पूर्व पहचाना।प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा,संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा को अवगत कराया।उनके धरातलीय क्रियान्वयन के लिए आवश्यक संसाधनों को उपलब्ध कराने की स्वीकृति ली।इस कर्तव्य निष्ठा का परिणाम यह हुआ कि 24 सितंबर 2023 को भोपाल में मीडिया सेंटर का शुभारंभ हुआ। मीडिया सेंटर से चार दर्जन पत्रकार वार्ता संपन्न हुई हैं।राष्ट्रीय और राज्य के अनेक दिग्गज नेता मीडिया सेंटर से पत्रकार वार्ता कर चुके हैं।मीडिया सेंटर से 700 प्रेस विज्ञप्तियां प्रकाशित हो चुकी हैं।मीडिया सेंटर द्वारा 450 फोटो कैप्शन इलेक्ट्रोनिक, प्रिंट एंव डिजिटल मीडिया को भेजे जा चुके हैं।7 संभागों में 6 मीडिया सेंटर नवरात्रि में स्थापित किए गए।जिसमें 60 से अधिक प्रेस वार्ताएं हुई हैं।57 संगठनात्मक जिलों में 650 से अधिक प्रेस वार्ताएं संपन्न हुई।

 

आशीष अग्रवाल की कुशलता है कि वरिष्ठ प्रवक्तागण जो पूर्व  में प्रदेश मीडिया प्रभारी भी रहे हैं,उन सभी को कनिष्ठ प्रवक्ताओं के साथ टीम भावना से लेकर चलने की नेतृत्व कला में सिद्ध हस्त हैं। सभी प्रवक्ता गणों से उनकी सर्वोच्च क्षमताओं को भाजपा के हित में उपयोग करने की नेतृत्व क्षमता भी उनके अंदर कूट-कूट कर समाहित है।आशीष अग्रवाल एक कुशल बौद्धिक नेतृत्व के रूप में स्थापित हुए हैं। मीडिया विभाग के लिए समय-समय पर विभिन्न विषयों पर आवश्यक जानकारी और तथ्यों को उपलब्ध कराने हेतु भारत के विभिन्न राष्ट्रीय स्तर के नेताओं,मंत्रियों से संपर्क स्थापित कर मीडिया टीम को त्वरित रूप से उपलब्ध कराने का कार्य भी उनके द्वारा कुशलता पूर्वक किया गया।जिससे मीडिया टीम तथ्यों और जानकारी से अवगत रही,अद्यतन रही और मीडिया जगत में अपनी गुरुता को सिद्ध किया। प्रतिदिन मीडिया टीम को मार्गदर्शन करना,समसामयिक विषयों पर चर्चा कर नए विषयों की खोज करना और सबके ज्ञान को आवर्धित करना,उनकी अनूठी विशेषता है।आशीष अग्रवाल, केन्द्रीय टीम एवं प्रदेश नेतृत्व से प्राप्त आवश्यक दिशा निर्देशों को अपनी टीम तक पहुंचाने,समन्वय स्थापित करने की कला में सिद्ध हस्त हैं।यही कारण है कि मीडिया टीम के सभी साथी प्रवक्ताओं ने कुशलतापूर्वक कार्य किया और इस छप्पर फाड़ विजय के रूप में परिणित होने में अपनी आहुति डाली है।

 

विधानसभा चुनाव की अग्नि परीक्षा में प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा सफल हुए हैं।उनकी टीम सफल हुई है।वीडी शर्मा,आशीष अग्रवाल और उनकी मीडिया टीम के सदस्य साधुवाद के पात्र हैं।

 

इति श्री ।

Kolar News 10 December 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.